जिले के समस्त नागरिकों को सूचित किया जाता है कि वर्तमान में जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर, पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। गैस कंपनियों द्वारा नियमित रूप से गैस एजेंसियों को आपूर्ति की जा रही है तथा सभी पेट्रोल पंपों पर भी ईंधन की कोई कमी नहीं है।
अतः आमजन से अपील है कि गैस एजेंसी एवं पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं और अफवाहों पर ध्यान न दें। सभी आवश्यक वस्तुएं नियमित रूप से उपलब्ध कराई जा रही हैं।
किसी भी प्रकार की समस्या अथवा जानकारी के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। नागरिकगण अपनी समस्या के निराकरण हेतु निम्न कंट्रोल रूम नंबरों पर संपर्क कर सकते है
9340437137
8989779431
7582955069
जिला प्रशासन द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है एवं आमजन की सुविधा हेतु आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
जिला प्रशासन
कोई भी व्यक्ति पेट्रोल, डिजल, एलपीजी गैस सिलेंडर खत्म होने या नहीं होने के संबंध में अफवाह ना फैलाएं। जिले में इनका पर्याप्त स्टाक उपलब्ध है। कलेक्टर श्री मृणाल मीना एवं पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य मिश्रा ने रात में मोती तालाब के पास स्थित पेट्रोल पंप एवं बस स्टैंड स्थित पेट्रोल पंप का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया और लोगों को समझाया कि अनावश्यक पेट्रोल ना भरवाएं।









































