26 जनवरी को बालाघाट जिले में भी गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक धमधाम के साथ गरिमामय वातावरण में मनाया जायेगा। गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन के लिए कलेक्टर दीपक आर्य ने 15 जनवरी को अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें अलग-अलग दायित्व सौंपे है।
बैठक में बताया गया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को सभी शिक्षण संस्थाओं एवं कार्यालयों में प्रात: 7.30 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा। कोरोना संकट के कारण मास्क एवं दो गज की दूरी का पालन किया जायेगा।
स्कूलों में बच्चों को नहीं बुलाया जायेगा केवल स्टाफ द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा। जिला मुख्यालय बालाघाट में मुख्य समारोह पुलिस लाईन में आयोजित किया जायेगा। जिसमें मुख्य द्वारा प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण किया जायेगा। इस अवसर जिला पुलिस बल, सशस्त्र पुलिस बल व होमगार्ड के जवान परेड में शामिल होंगें तथा उनके द्वारा मार्चपास्ट किया जायेगा। स्वतंत्रा संग्राम सेनानियों एवं लोकतंत्र सेनानियों को उनके घर जाकर शाल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया जायेगा।
मुख्य समारोह में विभिन्न शासकीय योजनाओं की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाली झांकियां भी निकाली जायेगी। झांकियां केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं पर आधारित होंगी और जनता को विकास एवं आगे बढ़ने का संदेश देने वाली होंगी। अधिकारियों को झांकिया आकर्षक बनाने कहा गया है।