जिलेभर में धूमधाम के साथ मनाया कजलियां पर्व

0

31 अगस्त को नगर सहित पूरे जिले में कजलियां पर्व मनाया गया और कजलियां की शोभायात्रा निकाली गई। नगरीय से लगे ग्राम पंचायत कोसमी में भी कजलियां पर्व परंपरानुसार मनाया गया। घरो में बोई गई भुजरियो को हाथो में लिये महिलाओं ने कजलियां शोभायात्रा निकाली। जो ग्राम के एक निर्धारित स्थल पहुंची, जहां महिलाआंे द्वारा भुजरियां की विधि विधान से परिक्रमा की गई। तदुपरांत गांव के पावन जल में भुजरियां का विसर्जन किया गया।

आपको बतादे की इस साल दो दिनों तक रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। गुरुवार को रक्षाबंधन के साथ जिलेभर में धूमधाम के साथ कजलियां पर्व मनाया गया। एक तरफ भाइयों ने शुभ मुर्हुत पर बहनों से अपनी कलई पर राखी बंधवाई तो महिलाओं ने मंदिरों में कजलियां अर्पित तकर आपस में कजलियाें का अादान-प्रदान किया। रक्षाबंधन के दूसरे दिन मनाए जाने वाले कजलियां पर्व पर निकाली गई शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया।
शहर के कोसमी क्षेत्र में महिलाओं ने भक्तिभाव के साथ कजलियां पर्व मनाया। सरपंच अंबिका गगन नगपुरे ने बताया कि कजलियां पर्व, हमारे परंपरा और नई फसल का प्रतिक पर्व हैं। जो युवा पीढ़ी को अपनी परंपरा से परिचित कराती है। इसे घरो मंे महिलाओं द्वारा बोया जाता है और प्रतिदिन इसमें जल अर्पित किया जाता है और रक्षाबंधन के दूसरे दिन पूरे विधिविधान से घरो में बोई गई कजलियों का विसर्जन किया जाता है और एक दूसरे को कजलियां देकर बधाई और शुभकामनायें दी जाती है। इसी के चलते में हमारे ग्राम पंचायत में भी कजलियां पर्व पूरे धूमधाम के साथ मनाया गया 31 अगस्त को काजलिया विसर्जन पर्व पूरे धूमधाम के साथ मनाते हुए शाम 5:00 बजे सभी ने अपने-अपने घरों से काजलियो को लेकर मंदिर में पूजा पाठ कर एक शोभायात्रा के रूप में ग्राम के ही तालाब के पास जमा होकर काजलियो का तालाब में विसर्जन किया गया तथा ग्राम के सभी नागरिकों एवं माताएं बहनों द्वारा एक दूसरे को काजलिया देकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई यह सिलसिला देर रात तक ग्राम में चला रहा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here