टीवी का पॉपुलर डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में शिल्पा शिंदे कंटेस्टेंट बनकर शामिल हुई हैं। अब हाल ही में शो के मेकर्स ने शो का एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें शिल्पा अपनी फैमिली के बारे में बात करते हुए इमोशनल हो गई हैं। इसके साथ ही उन्होंने शो में अपनी फैमिली से जुड़े कई खुलासे भी किए हैं। शिल्पा इस प्रोमो में, ‘मन भरयां’ सॉन्ग पर डांस करती नजर आ रही हैं। परफॉर्मेंस के बाद शिल्पा जजेस से बात करते हुए रोने लगती हैं। वीडियो में वो कहती हैं कि लोग परिवार बोलते हैं, वो एक नाम दिया है, कुछ अच्छा होगा तो वो लोग आ जाते हैं और कुछ बुरा होगा तो वो लोग 10 लोगों के साथ बैठ कर बुराई करते हैं। शिल्पा की ये बात सुनकर शो की जज माधुरी दीक्षित भी इमोशनल हो जाती हैं










































