ग्राम पंचायत झालीवाड़़ा अंर्तगत आने वाले शमसान मार्ग का शीघ्र निर्माण किये जाने की मांग ग्रामीणजन कर रहे हैं। यह मार्ग पूरी तरह से कच्चा हैं जो सीधे चनई नदी होते हुये मेहदुली की तरफ जाता हैं। ग्रामीणों को सबसे ज्यादा परेशानी बरसात के मौसम में होती हैं। जब ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के लिये कीचड़ युक्त मार्ग से शव यात्रा लेकर जाना पड़ता हैं। वही जिन किसानों के खेत भी इस हिस्से में हैं उन लोगों को भी खेती कार्य के लिये अपने ट्रेक्टर व जानवर लाने ले जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। ऐसे में ग्रामीण चाहते हैं कि इस सडक़ का निर्माण पक्के तरीके से शीघ्र हो ताकि आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो सके।
मार्ग का हो शीघ्र निर्माण – गंगाप्रसाद शरणागत
पद्मेश को जानकारी देते हुये ग्रामीण गंगाप्रसाद शरणागत ने बताया कि यह मार्ग झालीवाड़ा रामपायली के मुख्य मार्ग से शमशान होते हुये चनई नदी को पार कर सीधे मेहदुली से जुड़ता हैं। यह मार्ग पूरी तरह से कच्चा हैं। मार्ग का पक्का निर्माण कार्य होना चाहिये। हम लोग जब ग्राम में किसी की मृत्यु हो जाती हैं तो हमें सबसे ज्यादा तकलीफ बरसात के मौसम में होती हैं। हम लोग कीचड़ से होकर गुजरते हैं। वही हमारे खेत भी इसी मार्ग पर पड़ते हैं जहां जाने पर भी तकलीफ का सामना करना पड़ता हैं। ऐसे में हम यही चाहते हैं कि मार्ग का शीघ्र निर्माण हो।
हम किसानों को होती हैं तकलीफ – अशोक सोनी
इस संबंध में पद्मेश को जानकारी देते हुये ग्रामीण अशोक सोनी ने बताया की हम किसानों का खेत शमसान मार्ग पर पड़ता हैं। यह मार्ग मेहदुली थानेगॉव होते हुये दीनी पूनी की तरफ जाता हैं। यह मार्ग कच्चा हैं। जिसका पक्का निर्माण होना चाहिये। सूखे दिनों में आवागमन हो जाता हैं। मगर बरसात के समय हम ग्रामीणों को शव ले जाने में काफी परेशानी होती हैं वही खेती उपकरण भी नहीं ला सकते। हम यही चाहते हैं कि मार्ग का पक्का निर्माण कार्य होना चाहिये। करीब १५ से २० वर्ष हो गये मार्ग पर किसी प्रकार का कार्य नही हुआ हैं।
उच्च क्ॅवालिटी की बने सडक़ – संदीप पटले
वही वार्डं नं.९ के पंच संदीप पटले ने पद्मेश को बताया कि शमसान मार्ग के निर्माण के लिये हम २० पंचों ने बकायदा प्रस्ताव स्वीकृति प्रदान करने में अपनी हामी दी हैं। यह मार्ग काफी महत्तवपूर्ण मार्ग हैं। अब इस मार्ग का निर्माण सरपंच जी को कराना हैं। हम भी चाहते हैं कि मार्ग का निर्माण होना चाहिये जिसके लिये हम प्रयासरत हैं। मार्ग से ही ग्राम में गमी होने के चलते शव यात्रा निकाली जाती हैं। वही जो किसान है जिनका इसी मार्ग में खेत हैं वे भी यह मार्ग का उपयोग करते हैं। हम यही चाहते हैं कि मार्ग का निर्माण उच्च क्ॅवालिटी का होना चाहिये। यही हमारी इच्छा ग्राम पंचायत सरपंच से हैं।
इनका कहना है –
जब इस संबंध में दूरभाष पर सरपंच प्रतिनिधि अशोक शरणागत से पद्मेश ने चर्चा की तो उन्होने बताया कि मार्ग स्वीकृत हैं। फिलहाल वे कई अन्यत्र स्थान पर हैं। शमसान मार्ग का शीघ्र ही निर्माण कार्य किया जायेगा।