टाटा ग्रुप के संस्थापक की जयंती पर भावुक हुए Ratan Tata, शेयर की खास तस्वीर

0

आज टाटा ग्रुप (Tata Group) के संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा (Jamsetji Nusserwanji Tata) का 183वां जन्मदिन है। इस मौके पर टाटा ग्रुप के चेयरमैन और उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) ने उन्हें याद किया और अपने अंदाज में श्रद्धांजलि दी। रतन टाटा ने सोशल मीडिया पर जमशेदजी टाटा के स्टेच्यू के बगल में खड़े हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की और साथ में एक नोट भी लिखा।

उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए रतन टाटा ने कहा कि, ‘श्री जमशेदजी नसरवानजी टाटा ने हमें अपनी प्रेरणा, अपनी नैतिकता, मूल्य और निस्वार्थता प्रदान की है जिसने हजारों नागरिकों को गरिमा और आजीविका प्रदान की है।’ उन्होंने टाटा समूह के सभी कर्मचारियों को उनके संस्थापक की जयंती पर शुभकामनाएं भी दीं।

इस अवसर पर टाटा संस (Tata Sons) के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन (N Chandrasekaran) ने भी जमशेदपुर में दिग्गज को श्रद्धांजलि दी।

टाटा समूह बुधवार से ही जेएन टाटा को श्रद्धांजलि दे रहा है। जमशेदजी की जयंती मनाने के लिए, उन्होंने उद्योगपति और उनके विचारों के बारे में कई कहानियां भी साझा कीं।

जमशेदजी टाटा का 1904 में जर्मनी में निधन हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here