एक ओर केंद्र सरकार व स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिसंबर माह तक प्रत्येक व्यक्ति को वैक्सिंन के दोनों दोड कंप्लीट करने का दवा किया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर टीकाकरण का कार्य करने वाले फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है।
जिन्होंने वर्षों से लंबित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा जिसमें उन्होंने मांग पूरी न होने तक शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल किए जाने की चेतावनी दी न्यू बहुद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले सौपे गए इस ज्ञापन में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने स्पष्ट कर दिया कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होंगी तब तक वे ग्राम स्तर की स्वास्थ्य सेवाओं और कोविड सहित संपूर्ण टीकाकरण का कार्य नहीं करेंगे










































