टेकाड़ी ला. सर्राटी जलाशय का विधायक अनुभा मुंजारे ने किया निरीक्षण

0

लालबर्रा (पद्मेश न्यूज)। नगर मुख्यालय से लगभग ८ किमी. दूर ग्राम पंचायत टेकाड़ी ला. के अंतर्गत आने वाले सर्राटी जलाशय का गुरूवार को बालाघाट विधायक अनुभा मुंंजारे के द्वारा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया। इस दौरान विधायक ने सर्राटी जलाशय तालाब का निरीक्षण में देखा कि तालाब में पानी की क्षमता कितनी है क्योंकि वर्तमान समय में किसानों के खेतों में रबी धान की फसल लगी हुई है लेकिन सिंचाई के लिए पानी नही मिलने से उनकी फसल प्रभावित हो रही है इसलिए सिंचाई के लिए किसानों को पानी प्रदाय किया जा सके। विधायक श्रीमती मुंजारे ने जल संसाधन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियो से जलाशय में पानी की क्षमता और वर्तमान की उपलब्धता को लेकर चर्चा की। साथ ही किसान हित में पानी देने के लिए व्यवस्था बनाई गई है ताकि क्षेत्रीय किसानों को सर्राटी जलाशय तालाब के पानी से नहर के माध्यम से पानी प्रदाय किया जा सके जिससे फसल में सिंचाई होगी। साथ ही मवेशियों को पीने के पानी के लिए भटकना नही पड़ेगा वे प्यास लगने पर नहर का पानी पी सकेगें और जल का स्तर बना रहेगा। विधायक श्रीमती अनुभा मुंंजारे ने कहा कि बालाघाट जनपद पंचायत और लालबर्रा जनपद क्षेत्र के किसान भाई फसल में सिंचाई के लिए पानी नही मिलने से परेशान है और फसल को लेकर वे चिंतित है। साथ ही तालाब, नदी, बांधों में पानी नही है ऐसी स्थिति में सबसे अधिक परेशानी किसानों को हो रही है इसलिए इसके आगामी दुरगामी निर्णय के साथ वर्तमान समस्या का निराकरण करना आवश्यक है। श्रीमती मुंजारे ने कहा कि जब मैं भीमगढ़ बांध जाकर पानी की व्यवस्था देख सकती हंू तो मेरे क्षेत्र के टेकाड़ी ला. जलाशय का अवलोकन करना जरूरी है। इसी के तहत गुरूवार को टेकाड़ी ला. सर्राटी जलाशय का निरीक्षण किया गया है। जिसमें किसानों के फसल को बचाने की दिशा में पानी दिये जाने की व्यवस्था बनाई गई है ताकि किसानों को फसल में सिंचाई के लिए पानी मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here