नगर मुख्यालय से लगभग ८ किमी. दूर स्थित ग्राम पंचायत टेकाड़ी ला. से वनग्राम चिखलाबड्डी, सोनेवानी पहुंच मार्ग खराब हो चुकी है जिससे ग्रामीणजनों व राहगीरों को आवागमन करने में खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है एवं मार्ग में बने गड्डों के कारण दुर्घटनाएं भी घटित हो रही है। आपकों बता दे कि टेकाड़ी ला. से चिखलाबड्डी, सोनेवानी पहुंच मार्ग का निर्माण विगत वर्ष पूर्व लोक निर्माण विभाग के द्वारा १ किमी. तक डामरीकरण व वन विभाग के नाके के पास से निर्माण कार्य नही किया गया है जिसके कारण मार्ग में जगह-जगह गड्डे बन जाने के साथ ही नुकीले पत्थर भी निकल चुके है एवं १ किमी. तक बनी डामरीकरण सडक़ भी पूरी तरह से खराब हो चुकी है जिसके कारण वनग्राम के ग्रामीणजनों व स्कूली बच्चों एवं वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को आवागमन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है एवं सबसे अधिक बारिश के दिनों में आवागमन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है परन्तु जिम्मेदारों के द्वारा कोई ध्यान नही दिया जा रहा है जिससे ग्रामीणजनों में शासन-प्रशासन के प्रति आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि टेकाड़ी से चिखलाबड्डी, सोनेवानी पहुंच मार्ग खराब हो चुकी है जबकि इस मार्ग से वनग्राम के आदिवासी ग्रामीणजन लालबर्रा मुख्यालय आना-जाना करते है एवं स्कूली बच्चें भी पढ़ाई करने के लिए चिचगांव व लालबर्रा आते है परन्तु मार्ग खराब होने के कारण उन्हे परेशानियों का सामना करना पड़ता है साथ ही मार्ग में बने गड्डों व नुकीले पत्थरों के कारण दुर्घटनाएं भी घटित हो रही है। टेकाड़ी, चिखलाबड्डी, सोनेवानी के ग्रामीणजनों ने शासन-प्रशासन से टेकाड़ी ला. से चिखलाबड्डी, सोनेवानी पहुंच मार्ग कर जल्द निर्माण करवाने की मांग की है ताकि आवागमन में हो रही परेशानियों से निजात मिल सके।










































