भारत के पिछले आम चुनाव का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा, ‘भारत के पिछले चुनाव में 64.6 करोड़ मतदाता थे! इनमें 1 प्रतिशत से भी कम लोगों ने डाक के जरिए मतदान किया और हर एक मतदाता के पास वैध फोटो पहचान पत्र होना जरूरी था।Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) की याद आई है। सोमवार (स्थानीय समयानुसार) को ट्रंप ने भारतीय चुनाव प्रक्रिया एवं मतदाता पहचान की जरूरतों का हवाला देते हुए सेफगार्ड अमेरिकन वोटर एलेजिलबिलिटी (SAVE) अमेरिका एक्ट को पारित करने के लिए फिर से आह्वान किया। सोशल मीडिया अकाउंट ट्रुथ सोशल पर किए गए अपने एक पोस्ट में ट्रंप ने अमेरिका में मतदाता पहचान की जरूरतों के बारे में एक महीने पहले दिए गए सीईसी ज्ञानेश कुमार के बयान का जिक्र किया।
ट्रंप ने कहा, ‘इस महीने की शुरुआत में भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने हमारे प्रशासन से पूछा कि वैध फोटो आईडी के बगैर आप अमेरिका में चुनाव कैसे कराते हैं?’
गोर ने ट्रंप के बयान का समर्थन किया
भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान का समर्थन किया है। गोर ने सीईसी के साथ अपनी मुलाकात की एक तस्वीर X पर शेयर करते हुए लिखा है कि ‘राष्ट्रपति ट्रंप बिल्कुल सही कह रहे हैं। भारत के पिछले चुनाव में 64.6 करोड़ मतदाता थे और मतदान के लिए सभी के पास मतदाता पहचान पत्र होना जरूरी था। ऐसे में कांग्रेस को ‘दे सेव अमेरिका एक्ट’ को पारित करने की जरूरत है।’भारत के पिछले चुनाव में 64.6 करोड़ मतदाता थे
भारत के पिछले आम चुनाव का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा, ‘भारत के पिछले चुनाव में 64.6 करोड़ मतदाता थे! इनमें 1 प्रतिशत से भी कम लोगों ने डाक के जरिए मतदान किया और हर एक मतदाता के पास वैध फोटो पहचान पत्र होना जरूरी था।’ ट्रंप ने एक बार फिर कांग्रेस से सेव अमेरिका एक्ट पारित करने की अपील करते हुए कहा, ‘हमें अब SAVE AMERICA ACT पारित करना होगा!’ व्हाइट हाउस के अनुसार, इस कानून का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि अमेरिका के संघीय चुनावों में केवल अमेरिकी नागरिक ही भाग लें।










































