ट्रांसफॉर्म में लगी आग,काली पुतली चौक के पास की घटना !

0

ग्रीष्मकालीन सीजन शुरू होते ही जिले भर में जगह-जगह आगजनी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है इसी बीच काली पुतली चौक के समीप एक होटल परिसर में लगे एक ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई ।

आग की वजह से कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। मंगलवार की दोपहर करीब 1:30 बजे ट्रांसफार्मर में यह आग कैसे लगी फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन आगजनी की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

कयास लगाए जा रहे हैं कि ट्रांसफार्मर में पहले शॉर्टकट हुआ होगा और आग लग गई होगी। ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने से कुछ ही देर में ट्रांसफार्मर धू धू कर जलाने लगा।जिसकी सूचना स्थानियजनों तुरंत नगरपालिका को दी ।जहा सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नपा की फायर बिग्रेड टीम ने आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया गया होता, तो यह आग ट्रांसफार्मर लगी दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लेती जिससे भारी नुकसान उठाना पड़ सकता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here