डबल मनी के मामले में फरार चल रहे एक और आरोपी गिरफ्तार

0

लांजी पुलिस ने डबल मनी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहै एक और आरोपी तिलक पिता रोशन लाल आठोड़े ग्राम भानेगाव का निवासी को गिरफ्तार कर लिये। जिसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भिजवा दिया गया है।

लांजी पुलिस के मुताबिक सन 2022 में डबल मनी के संबंध में पुलिस थाना लांजी में 3 नवंबर 2022 को आरोपी हितेश रावते एवं आरोपी के विरुद्ध धारा 420 406 भादवि एवं अनियमित जमा योजना प्रतिबंध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद किया गया था। उक्त प्रकरण में आरोपी तिलक आठोड़े की भी सलिलिप्ता पाई गई थी जो किरनापुर पुलिस थाना के अपराध में लंबे समय से फरार चल रहा था। जिसे 16 सितंबर को गिरफ्तार करके विद्वान अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भिजवा दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here