डबल मनी वाले मामले में निवेशकों को जल्द ही उनकी राशि मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। जहां इस मामले में शुक्रवार को डबल मनी के आरोपी आमाडारे सहित अन्य आरोपियों की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई । जहां डबल मनी वाले मामले में विवेचना अधिकारी थाना निरीक्षक शंकर सिंह चौहान और उप निरीक्षक विजय के कोर्ट में बयान दर्ज किए गए। तो वही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आरोपियों का पक्ष चुना गया । वहीं इस मामले में सुनवाई के दौरान पिछले दिनों आरोपियों से जप्त की गई करीब सवा 3 करोड रुपए की राशि कोर्ट में जमा कराई गई है। जहां कोर्ट जल्द ही इस मामले में अगली सुनवाई करेगा। जहां जप्त की गई सवा 3 करोड़ रुपए की राशि का न्यायालय जजमेंट के अनुसार संधारण किया जाएगा । जिसकी तमाम जानकारी जिला सत्र न्यायालय में मामले की सुनवाई के बाद सरकारी वकील कपिल डहेरिया द्वारा दी गई है।










































