डाक कर्मचारियों का 30 वा द्विवार्षिक संयुक्त अधिवेशन संपन्न

0

रविवार को प्रधान डाकघर बालाघाट में 30 वा द्विवार्षिक संयुक्त अधिवेशन का आयोजन किया गया।आयोजित अधिवेशन में जहां डाक कर्मचारियों को होने वाली विभिन्न समस्याओं पर मंथन किया गया, तो वही उन समस्याओं के समाधान को लेकर वक्ताओं ने बारी बारी से अपने विचार रखें। इसके अलावा डाक कर्मचारियों की वर्षों से लंबित विभिन्न मांगों पर भी विचार विमर्श कर उन समस्याओं के समाधान के लिए आगामी रणनीति बनाई गई। जिसके तुरंत बाद संगठन का पुनर्गठन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पदाधिकारी की प्रमुख उपस्थिति में अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ तृतीय वर्ग और अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ पोस्टमैन एवं चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संगठन के पुनः चुनाव संपन्न कराकर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ,सचिव, कोषाध्यक्ष व15 सदस्य वाली कार्यकारिणी सहित अन्य पदों पर पदाधिकारी मनोनीत किए गए। जहां विभिन्न पदों पर मनोनीत किए गए पदाधिकारी ने बालाघाट सिवनी संभाग के सभी कर्मचारियों की हर संभव मदद करने, कर्मचारियों में किसी प्रकार का भेदभाव ना करने और समस्त कर्मचारियों की समस्याओं का निदान करने के लिए उनका भरपूर सहयोग करने की बात कही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here