तानशाह किम जोंग उन महिलाओं के सामने फूट-फूट कर रोया, बोला- गिरती जनसंख्या को रोकना हमारी जिम्मेदारी

0

उत्तर कोरिया की गिरती जनसंख्या की वजह से तानाशाह शासक किम जोंग काफी परेशान हैं। इस मामले ने किम जोंग को इतना परेशान कर दिया कि उनकी आंखों से आंसू निकल आए। उनका यह वीडियो उत्तर कोरिया में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान का था। उन्होंने कार्यक्रम में महिलाओं से ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करने को कहा है।

तानाशाह किम जोंग उन को उनके अजीबो-गरीफ फैसलों के लिए जाना जाता है। उन्होंने सार्वजनिक कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं से गिरती जन्म दर से निपटने की कोशिश करने को कहा है। किम वीडियो में सिर नीचे कर रूमाल आंसू पोछते हुए दिखाई दे रहे हैं।

जन्म दर की गिरावट को रोकना सब की घरेलू जिम्मेदारी- किम जोंग

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने किम जोंग के हवाले से बताया है कि जन्म दर गिरावट हो रही है। उसको रोकना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। बच्चों की देखभाल हम सभी की जिम्मेदारी है। यह माताओं के साथ मिलकर संभव है। उन्होंने बताया कि किम जोंग ने महिलाओं के लिए राष्ट्रीय मातृ बैठक में यह बात कही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here