गणेश पर्व पूरे नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। नगर के वार्ड नं.१३ कोष्टी मोहल्ला मे भगवान गणेश की अलौकिक प्रतिमा विराजित की गई है। जिसे तिरूपति बालाजी की आकृति प्रदान की गई है। इस मूर्ति के दर्शन करने के लिये नगर सहित क्षेत्र के लोग भी बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिती दर्ज करा रहे है। वार्ड नं.१३ स्थित इस पंडाल में प्रतिदिन भक्तजनों द्वारा भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है जो आरती के पश्चात प्रारंभ हो जाता है। वही ९ सितंबर को समिति सदस्यों ने विशाल भंडारे का आयोजन रखा है।
प्रतिदिन भंडारे के साथ हो रहे विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम – महेश
इस संबंध में पद्मेश से चर्चा करते हुये कोष्टी मोहल्ला गणेशोत्सव समिति के सक्रिय सदस्य महेश गजभिये ने बताया कि बीते १३ वर्ष से हमारी समिति गणेशोत्सव को काफी धूमधाम से मना रही है। प्रतिवर्ष हमारी समिति भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को अलग अलग रूप में विराजित करती है। इस मर्तबा हमने तिरूपति बालाजी का रूप भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को दिया है। जिसे शाम होने के दौरान नगर सहित क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में पहुॅच रहे है। हमारी समिति द्वारा ९ सितंबर को विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा वही अगले दिवस भगवान की प्रतिमा का विसर्जन किया जायेगा। श्री गजभिये ने बताया कि इस दौरान समिति द्वारा विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन भी प्रतिदिन महाआरती के बाद किया जा रहा है।
भण्डारे में जनप्रतिनिधि भी होंगे शामिल
श्री गजभिये ने बताया कि आगामी ९ सितंबर को विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा। जिसमें नगरवासियों को बैठालकर भंडारे का आयोजन करने की बात समिति द्वारा की जा रही है। इस कार्यक्रम में नगर के सभी जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रण दिया जायेगा। उन्होने कहां कि १३ वर्ष से जो परंपरा चल रही है उसका निर्वाहन करना ही हमारा कर्तव्य है।










































