नगर मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में हिन्दु धर्मालंबियों के द्वारा १४ जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व आस्था व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हिन्दु धर्मालंबी श्रध्दालुओं के द्वारा सुबह से ही पवित्र नदियों और जलाशयों में स्नान कर भगवान सूर्य एवं भगवान शंकर का विशेष आराधना की गई और सूर्य को अध्र्द चढ़ाकर मकर संक्रांति का पर्व आस्थापूर्वक मनाया गया। मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर क्षेत्रांतर्गत पावन सलिला वैनगंगा नदी के घाटों पर स्थित पर्यटक स्थल पोटियापाट घाट, छिंदलई घाट व ढूटीघाट पर पहुंचकर क्षेत्रीय नागरिकों व श्रध्दालुओं ने स्नान किया एवं पुण्यलाभ अर्जित किया वहीं दूसरी ओर सर्राठी जलाशय, मुरूमनाला, चांवरपानी जलाशय, लालबर्रा गार्डन, कंजई शिवानंद वाटिका व कंजई बंजारी मंदिर सहित अन्य स्थानों पर परिवार सहित पहुंचकर नागरिकों ने पिकनिक का आनंद लिया। इस अवसर पर्यटक स्थलों में क्षेत्रीयजनों की सुबह से शाम तक भीड़ नजर आई जहां लोगों के द्वारा अपनी पसंद अनुसार स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किये गये एवं तिल, गुड़, बेर से सूर्य देव को अध्र्य देकर पूजन-अर्चन पश्चात भोजन ग्रहण किया गया। इस दौरान मकर संक्रांति पर्व को लेकर ब’चों व युवाओं में खासा उत्साह नजर आया, पर्यटक स्थलों में अधिकतर लोगों की भीड़ नजर आई जिसके चलते मेला सा माहौल निर्मित हो गया। विदित हो कि मकर संक्रांति पर्व पर प्रतिवर्ष हजारों श्रध्दालुजन वैनगंगा नदी के तट पर पहुंचकर स्नान-ध्यान करते है एवं इस शुभ दिन पर तिल-खिचड़ी का दान करते है, ऐसी मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन ज्ञान स्नान करने से बुराईयों का खात्मा होता है-पुण्य अर्जित होता है इसी प्रकार खिचड़ी व तिल का दान कर हम अपनी बुराईयों को तिलांजली देते है और मकर संक्रांति के बाद से दिन बड़े और रातें छोटी होने लगती हैं एवं प्रतिदिन तिल-तिल दिन बड़ा होता है।
लालबर्रा गार्डन में परिवार के साथ पिकनिक मनाने पहुंचे लोग
मकर संक्रांति के अवसर पर १४ जनवरी को पांढरवानी-लालबर्रा स्थित गार्डन का क्षेत्रवासियों द्वारा जमकर लुत्फ उठाया गया। इस दौरान गार्डन में सुबह से लेकर शाम तक क्षेत्रवासियों की भारी भीड़ नजर आई। इस मौके पर मकर संक्रांति पर्व को आनंद और उत्साहपूर्ण माहौल में मनाने के लिये लोग अपने ब’चों व परिवार के साथ पहुंचे थे। इस दौरान गार्डन में पहुंचे लोगों ने गार्डन का आनंद लिया तो वहीं ब’चों के द्वारा झूले व घिसरन पट्टी, ओपन जिम का लुत्फ उठाया गया इसके अलावा छोटे से लेकर बड़े सभी वर्ग के लोग तालाब व गार्डन का सुंदर नजारा देख सेल्फी लेने से अपने आपको नहीं रोक पाये, हर किसी के द्वारा इस सुंदर गार्डन में बिताये गये पल को यादगार बनाने के लिये अपने मोबाइल में सेल्फी ली गई। इस अवसर पर लोगों के द्वारा साथ लेकर आये स्वादिष्ट व्यंजनों का भी आनंद लिया गया।










































