वेतनमान बढ़ाने, समयमान वेतन दिए जाने, भत्ते में बढ़ोतरी किए जाने और प्रमोशन देने सहित वर्षों से लंबित अपनी विभिन्न मांगे पूरी ना होने से मध्य प्रदेश पटवारी संघ प्रदेश सरकार से खासा नाराज है ।जहां उन्होंने अपनी इन मांगों को पूरा करने के लिए 21 अगस्त से ही चरणबद्ध सामूहिक हड़ताल शुरू कर दी है ।जहां 21 अगस्त को सरकारी ग्रुप से लेफ्ट होकर ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार करने के बाद आज 23 अगस्त बुधवार से अपने कार्यालय में ताला जड़कर जिले के सभी पटवारी तीन दिनों के सामूहिक अवकाश पर चले गए। जहां उन्होंने 23 से 25 तक लिए गए सामूहिक अवकाश के बाद भी मांग पूरी ना होने पर 26 को भोपाल में तिरंगा रैली का आयोजन कर, आंदोलन किए जाने की बात कही है जिसपर भी बात ना बनने पर उन्होंने 28 से संपूर्ण मध्य प्रदेश में पटवारी द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी गई है







































