- Is Kareena Kapoor 3rd Time Pregnant: करीना कपूर खान बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप अदाकाराओं में से एक हैं। अपनी फिल्मों के साथ-साथ करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ के कारण भी चर्चा में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर करीना कपूर को लेकर अटकलें लगाई जा रही है कि वो अपने तीसरे बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। करीना कपूर की तीसरी बार प्रेग्नेंसी की अफवाहों ने इंटरनेट पर फैन्स का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। तो चलिए जानते हैं इन अफवाहों के फैलने की असली सच्चाई क्या है?
- जानिए करीना की प्रेग्नेंसी की अफवाहों की सच्चाई…
- हाल ही में करीना कपूर खान ने सैफ अली खान के साथ पब्लिक अपीयरेंस की थी। इस कपल को साथ में देखने के बाद ऐसी अफवाहें फैलने लगी हैं कि करीना कपूर खान अपने पति सैफ अली खान के साथ तीसरे बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। हालांकि करीना कपूर या उनके परिवार की ओर से अभी तक इन खबरों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह अटकलें सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा फैलाई जा रही हैं, जिनमें कोई सच्चाई दिखाई नहीं दे रही है।
- बीते साल भी करीना कपूर को लेकर इस तरह की अटकलें लगाई गई थीं, जो बाद में खारिज कर दिया गया था। करीना और सैफ का अभी तक इन अफवाहों के फैलने के बाद कोई बयान नहीं आया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर को आने वाले दिनों में मेघना गुलजार की फिल्म ‘दायरा’ में देखा जाएगा। इस मूवी में करीना कपूर को पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ अहम रोल में देखा जाएगा। बताया जा रहा है कि यह मूवी एक सच्ची घटना पर बेस्ड होगी।









































