साउथ एक्टर अदिवि शेष (Adivi Sesh) और मृणाल ठाकुर की फिल्मडकैत (Dacoit) 10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। इस मूवी से लोगों को काफी उम्मीद थी हालांकि ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कर नहीं पा रही है। वीकेंड पर भी फिल्म की कमाई में उछाल नहीं देखा गया। इस बीच ये खबर सामने आई है कि अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म डकैत का तीसरे दिन बुरा हाल हो गया है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर
डकैत ने तीसरे दिन की इतनी कमाई
अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म डकैत को एक्शन एंटरटेनर के रूप में प्रमोट किया गया था, लेकिन रिलीज के बाद रिव्यूज मिली-जुली आई हैं। दर्शकों ने कलाकारों के परफॉर्मेंस की तारीफ की है, लेकिन कई लोगों को मूवी की कहानी कमजोर लगी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत की है और अब सभी की नजरें पहले वीकेंड पर है कि क्या इसमें कोई बढ़ोतरी होती है। सैकनिल्क के अनुसार, रिलीज के तीसरे दिन (रविवार) को फिल्म ने 6.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पहले दिन 6.55 करोड़ और दूसरे दिन 6.85 करोड़ रुपये की कमाई हुई। इस तरह तीन दिनों में फिल्म का कुल भारत ग्रॉस कलेक्शन 23.41 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 19.80 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म की रिलीज डेट पहले 19 मार्च तय थी, लेकिन बाद में टाल दी गई।
धुरंधर 2 ने उड़ाया गर्दा
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2′ ने फिर से नया रिकॉर्ड बना लिया है। बता दें कि 14.75 करोड़ के कलेक्शन के साथ धुरंधर 2 भारतीय बॉक्स ऑफिस पर चौथे संडे सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। वहीं दूसरे नंबर पर पुष्पा 2 (15.65 करोड़) है जबकि पहला नंबर पर धुरंधर (24.3 करोड़) है। साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।










































