कटंगी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम खरपडी के समीप बीती देर रात मोटरसाइकिल फिसलने से मोटरसाइकिल में सवार एक युवक की मौत हो गई, तो वही दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल में रेफर किया गया है। मृतक युवक का नाम इंदिरा नगर वार्ड नंबर 24 निवासी 17 वर्षीय शुभम पिता आसाराम ठाकरे बताया गया है। जबकि वार्ड नंबर 24 इंदिरा नगर निवासी 16 वर्षीय उसका दोस्त राजा पिता परमेश्वर बाघ का गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदिरा नगर निवासी राजा बाघ नपा स्कूल में कक्षा दसवीं की पढ़ाई करता है। जबकि उसका दोस्त शुभम ठाकरे कंडक्टर का काम करता था, वही मोहल्ले में रहने वाला विष्णु पिता टुक्कू सांठ, ट्रक ड्राइवर है।जो खवासा में ट्रक खाली कर नपा चुनाव में वोट देने के लिए बस से बालाघाट आया था। जहां वोट देने के बाद उसने मोहल्ले के राजा बाघ और कंडक्टर शुभम ठाकरे को उसकी मोटरसाइकिल से खवासा तक चलने को कहा, जिसमें विष्णु ने कहा कि तुम दोनों मेरे साथ खवासा चलो वहां ट्रक खड़ा है। मैं ट्रक से वापस आऊंगा और तुम लोग मोटरसाइकिल से वापस आ जाना। इस बात पर राजा बाघ और शुभम ठाकरे ट्रक ड्राइवर के साथ मोटरसाइकिल से खवासा चले गए।वह विष्णु को छोडऩे के बाद राजा और शुभम दोनों मोटरसाइकिल से वापस कटंगी होते हुए बालाघाट आ रहे थे। रात्रि करीब 8 से 9बजे के बीच ग्राम खडख़ड़ी के पास युवकों की तेज रफ्तार मोटरसाइकिल फिसल गई जिससे दोनों सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। जहां स्थानीय लोगों ने उन्हें उपचार के लिए कटंगी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने शुभम को मृत घोषित कर दिया तो वही राजा बाघ का प्राथमिक उपचार कर उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे रात्रि के समय ही जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जहां राजा बाघ का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। उधर इस सड़क दुर्घटना मृत शुभम ठाकरे के परिजनों के बयान दर्ज कर ,कटंगी पुलिस ने जाफौ 174 के तहत मर्ग कायम किया वहीं पंचनामा सहित अन्य आवश्यक कार्यवाही पूरी कर शुभम ठाकरे के शव का पोस्टमार्टम कराकर, शव अंतिम संस्कार के लिए उनके परिजनों के सुपुर्द किया है।वही मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
बालाघाट जिले की सारी छोटी बड़ी ख़बरें आप हमारे सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म YOUTUBE FACEBOOK INSTAGRAM TWITTER और WHATSAPP GROUP के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते है हमारे साथ जुड़ने के लिए 👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
Follow us on youtube : https://www.youtube.com/channel/UCYJ_QqdBu2Kz4lKkQol3R9Q
Follow us on facebook : https://www.facebook.com/padmeshmedia…
Follow us on instagram : https://www.instagram.com/padmeshmedia/
Follow us on twitter : https://twitter.com/NewsPadmesh
Join our whatsapp group पद्मेश न्यूज़ बालाघाट खबर https://chat.whatsapp.com/INnKnGKxxiiAWJzQyxdFaY
Join our telegram group PADMESH 24X7 HD BALAGHAT NEWS : https://t.me/padmesh24X7balaghat








































