प्रदेश शासन द्वारा जनवरी माह के अंतिम दिनों में घोषणा की गई थी कि पूरे फरवरी माह को प्रत्येक नगर पालिका और नगरी निकाय क्षेत्र में स्वच्छता संकल्प माह के रूप में मनाया जाएगा।
स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के तहत फरवरी महीने को प्रदेश स्तर में स्वच्छता संकल्प महा के रूप में मनाए जाने की घोषणा के साथ ही नगरीय निकायों में स्वच्छता के तहत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तिथियां निर्धारित की गई थी।
वही प्रतिदिन युद्ध स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाकर प्रतिदिन स्वच्छता संकल्प लेने का निर्णय लिया गया था। बावजूद इसके भी नगरपालिका के कुछ लापरवाह अधिकारी कर्मचारियों के चलते वार्डों में गंदगी जस की तस बनी हुई है। जिससे वार्ड वासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।नगर के कई वार्डो में साफ सफाई का अभाव देखा जा रहा है वही जहा तहा पड़ा कूड़ा करकट अब तक नपा द्वारा नही उठाया गया है।










































