थाने में शांति समिति की हुई बैठक

0

बैठक में ईद मिलादुन्नबी एवं अन्य पर्व शांतिपूर्वक मनाने के दिये निर्देश

पद्मेश न्यूज। लालबर्रा। स्थानीय पुलिस थाना परिसर में मंगलवार सुबह ११ बजे थाना प्रभारी राजमल दायमा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में हिंदू एवं मुस्लिम दोनों समुदायों के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक के दौरान आगामी धार्मिक पर्वों ईद मिलादुन्नबी, रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को शांति, सौहार्द व आपसी भाईचारे के साथ मनाने पर गहन विचार-विमर्श किया गया। वहीं रजा मस्जिद अमोली के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर प्रात: ८ बजे मस्जिद से पारंपरिक जुलूस निकाला जायेगा। वहीं थाना प्रभारी राजमल दायमा ने दोनों समुदायों से अपील की कि सभी पर्वों को आपसी सदभाव के साथ मनाये। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की अशांति फैलाने या माहौल बिगाडऩे की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों पर सख्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी। वहीं बैठक में उपस्थित नागरिकों व जनप्रतिनिधियों ने नगर की यातायात व्यवस्था में सुधार और अन्य स्थानीय समस्याओं की ओर पुलिस का ध्यान आकृष्ट करवाया। जिस पर थाना प्रभारी श्री दायमा ने ने आश्वस्त किया कि उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में यातायात व्यवस्था को जल्द सुदृढ़ किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here