दतिया उपचुनाव: रुझानों में कांग्रेस आगे; भोपाल में भाजपा कार्यालय में सन्नाटा, कांग्रेस में जश्न शुरू

0

भोपाल। दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों के साथ ही राजधानी भोपाल में राजनीतिक माहौल भी बदलता नजर आया। शुरुआती बढ़त में कांग्रेस प्रत्याशी के आगे निकलते ही प्रदेश भाजपा कार्यालय में सन्नाटा छा गया, जबकि प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जश्न की तैयारियां शुरू कर दीं।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में उपमुख्यमंत्री कुछ चुनिंदा कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे, जबकि कांग्रेस कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुट गए। दोनों दलों के नेता मतगणना के प्रत्येक राउंड पर नजर बनाए हुए हैं।

अभी तक के मतगणना राउंड की समाप्ति तक कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी से आगे चल रहे हैं।

ढोल-ढमाकों पर थिरके कांग्रेसी

कांग्रेस उम्मीदवार की जीत को नजदीक देखते हुए कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। ढोल और बाजों के साथ कार्यकर्ता थिरकते नजर आए। एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं और खुशी जाहिर कर रहे हैं।

दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस सहित कुल 21 प्रत्याशी मैदान में हैं। भाजपा ने पहली बार चुनाव लड़ रहे आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने अनुभवी नेता घनश्याम सिंह पर दांव लगाया है। फिलहाल शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है, हालांकि अंतिम परिणाम मतगणना पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here