केन्द्र एवं राज्य सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए बडी बडी घोषणाऐं तो कर रही है किन्तु इन घोषणाओं की वास्तविकता उस समय सामने आती है जब केन्द्र सरकार के प्रतिनिधि सांसद एवं राज्य सरकार के मंत्री किसी बेरोजगार को रोजगार देने के बजाया दुकान खोलने का विरोध करते है ।
खैरलांजी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम सिवनघाट निवासी अशीष पटले अपनी शिकायत को लेकर क्षेत्रीय विधायक प्रदीप जायसवाल के निवास पर पहुंचा। आशीष पटले अपने गांव में दवा दुकान खोलने के लिए जिला ड्रग रजिस्ट्रार कार्यालय मेंं आवेदन किया तो उसे जानकारी मिली की उसके गांव में दवा दुकान खोलने के विरोध में शिकायत दर्ज है जो कि जिले के सांसद ढालसिंह बिसेन के लेटर पेड में दिया गया है ।
जिससे दुखी होकर अशीष पटले सांसद ढालसिंह बिसेन से गुहार लगाने उनके पास पहुंचा तो सांसद ढालसिंह बिसेन ने उसकी कोई सहायता करने में असमर्थता जताते हुए उसे बैरंग लौटा दिया ।
आशीष पटले ग्राम सिवनघाट का निवासी है जो रजिस्ट्रर्ड फारमेस्टि पंजीयन है और बेरोजगार है अपना स्वयं का रोजगार करना चाहता है । परन्तु डी आई आफि स में सिवनघाट से शिकायत दर्ज है कि ग्राम सिवनघाट फुटारा एवं लावनी गाँव के आबादी के हिसाब से एक दवाई दुकान पर्याप्त है, अगर अन्यथा कोई नई दवाई दुकान प्रारम्भ करने की अनुमति मांगे तो ना दिया जायें । यह शिकायत जो दर्ज है सांसद ढ़ालसिंह बिसेन के लेटरपेड पर लिखित है और इनके हस्ताक्षर भी है ।
इस विषय पर जब पद्मेश न्यूज़ वारासिवनी कार्यालय से सांसद ढाल सिंह बिसेन से चर्चा करने के लिए मोबाइल पर संपर्क किया गया तो सांसद श्री बिसेन ने काल रिसीव नहीं किया।










































