रूपझर थाने की उकवा पुलिस चौकी क्षेत्र में आने वाले ग्राम दलदला के धानीटोला में दारू नहीं पिलाने को लेकर हुए विवाद को लेकर दो व्यक्ति आपस में भिड़ गए और चली लाठी में दोनों व्यक्ति घायल हो गए । दोनों घायल मंगल सिंह 50 वर्ष और लखन भोयर 27 वर्ष धानीटोला निवासी को जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 मार्च को 1 बजे करीब लखन अपने काम से जगनटोला गया था। जिसने दारु पीने के बाद लखन अपने गांव धनीटोला पहुंचा उस समय मंगल सिंह को लखन मिला, उस समय मंगल सिंह शराब पिए हुए था।
इस दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया, दोनो ने आवेश में आकर एक दूसरे की पिटाई कर दी। घटना में मंगल सिंह और लखन दोनों घायल हो गए दोनों घायल को एंबुलेंस से उकवा का अस्पताल लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद लखन और मंगल सिंह को जिला अस्पताल बालाघाट रिफर किया गया है








































