दिगम्बर जैन मंदिर में भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा पर्यूषण पर्व पर्यूषण पर्व में रोजाना हो रहे है विविध धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम

0

नगर मुख्यालय में स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में आयोजित दस दिवसीय पर्वाधिराज पर्युषण पर्व गत ३१ अगस्त से ९ सितंबर तक भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर धर्मावलंबियों के द्वारा दिगम्बर जैन मंदिर में आकर्षक साज-स’जा व लाइटिंग की गई है जिससे पूरा मंदिर रौशनी से जगमगा रहा है एवं पर्युषण पर्व के अवसर पर जैन धर्मावलंबियों के द्वारा मंदिर में पहुंचकर विशेष पूजा आराधना की जा रही है। इस १० दिवसीय पर्युषण पर्व के अवसर पर प्रतिदिन प्रात: ७.३० बजे भगवान महावीर का अभिषेक, प्रात: ९ पूजा अर्चना एवं शाम ७.३० बजे पूजा अर्चना, आरती, रात ९ बजे श्रवण संस्कृति संस्थान जयपुर से पधारे ऋषभकुमार जैन के द्वारा संगीतमय प्रवचन दिया जा रहा है जिसके बाद ब’चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जा रहे है।
चर्चा में दिगम्बर जैन पंचायत कमेटी अध्यक्ष प्रशांत जैन ने बताया कि जैन धर्मालंबियों के द्वारा ३१ अगस्त से दस दिवसीय पर्वाधिराज पर्युषण पर्व मनाया जा रहा है जिसमें प्रतिदिन प्रात: ७.३० बजे से प्रभु का जलाभिषेक, पूजा अर्चना एवं शाम ७.३० बजे पूजा अर्चना, आरती के बाद रात ९ बजे श्रवण संस्कृति संस्थान सागानेर जयपुर से पधारे ऋषभकुमार जैन के द्वारा संगीतमय प्रवचन दिया जा रहा है और जैन धर्मलंबी पहुंचकर धर्मलाभ अर्जित कर रहे है साथ ही यह भी बताया कि मंगलवार की रात में आरती सजाओं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं पर्युषण पर्व पर विविध धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जा रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here