सूने मकान का ताला तोडक़र १२० ग्राम सोना और २५० ग्राम चांदी के जेवरात पार
पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। वारासिवनी थाना अंतर्गत ग्राम नैतरा के कोड़ीटोला में चोरों ने एक सूने मकान को अपना निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोडक़र लगभग १२० ग्राम सोने और २५० ग्राम चांदी के बहुमूल्य आभूषणों के साथ साथ नगदी रकम पर हाथ साफ कर दिया है। पीडि़त की शिकायत पर वारासिवनी पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विलेश पिता लुखीराम परिहार जो कि ग्राम पिपरिया बडग़ांव सोसायटी में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत है। उसने वारासिवनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है की १० अक्टूबर को उनके मम्मी और पापा श्राद्ध के कार्यक्रम में गये थे। जबकि उनकी पत्नी सुबह करीब ९.३० बजे स्कूल पढ़ाने के लिए कटंगझरी चली गई थीं। घर पर उस समय मैं अकेला था दोपहर करीब १ बजे खेती के काम से पिपरिया सोसायटी से सोडा बुलाया जो गांव के मनीष ठाकरे के ट्रैक्टर से गांव के ही दीनू और बंटी को सोडा लेकर आये घर पर सोडा उतारने के लिए अपने घर भेजा था। सोडा उतारने के बाद दोनों ट्रैक्टर लेकर चले गए मैं भी घर में ताला लगा कर पिपरिया समिति चला गया। मेरी पत्नी रोशनी परिहार स्कूल से शाम करीब ५.३० बजे घर वापस आई तो घर के सामने के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था यह जानकारी मुझे मेरी पत्नी ने फोन पर बताई । जिस पर मैं भी तत्काल घर पहुंच कर देखा तो घर के सामने के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था । घर के अंदर पूरा सामान बिखरा पड़ा था कमरे में रखी अलमारी के भी ताले टूटे हुए थे। मेरे पिताजी के कमरे की अलमारी का भी ताला टूटा हुआ था और पूरा सामान बिखरा हुआ था, फि र हम मैंने अपनी पत्नी के साथ अलमारी के लाकर को देखा तो सोने और चांदी के जेवर गायब थे। जिसमें परिजनों के द्वारा तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका निरीक्षण करने के उपरांत मामले में प्रार्थी विलेश परिहार की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता २०२३ की धारा ३३१,३ और ३०५ के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस ने अज्ञात चोरों की तलाश तेज कर दी है और मामले की गहनता से विवेचना की जा रही है। अज्ञात चोरों के द्वारा श्री परिहार के निवास से एक सोने का मंगलसूत्र, सोने की चेन, सोने की अंगूठियां, कान के झुमके, झाले, सोने की पांच हाय, चांदी की बड़ी चैन, पांच जोड़ी कड़े, चांदी की पायल, सोने के कान के टाफ्स और अन्य आभूषण चुरा लिए। इसके अलावा प्रार्थी के पिता की अलमारी में रखे सोने के कान के टाफ्स, चांदी की पायल और एक स्टील का डिब्बा जिसमें १०००० रुपये भी गायब था। वही माताजी और पिताजी के द्वारा भी आकर देखा गया तो घर में अन्य जेवर भी गायक थे। जिसमें सोने के जेवर वजनी करीब १२० ग्राम व चांदी के जेवर वजनी करीब २५० ग्राम जिसे अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर लिया गया है।
दिनदहाड़े यह वारदात हुई इस दौरान घर में कोई नहीं था-विलेश परिहार
विलेश परिहार ने बताया की मैं नैतरा कौड़ीटोला रहता हूं हमारे घर में १० अक्टूबर की दोपहर १ बजे से शाम ५ बजे के बीच में चोरी की वारदात हो गई थी। दिनदहाड़े यह वारदात हुई इस दौरान घर में कोई नहीं था मम्मी -पापा लालबर्रा खुदपोड़ी श्राद्ध के कार्यक्रम में गए हुए थे मेरी पत्नी और बच्चे स्कूल गए थे। शाम को जब घर आए तो देखा कि दरवाजे के ताले टूटे हुए हैं और घर से सोने चांदी सहित नकद राशि गायब है। अज्ञात चोरों के द्वारा हमारे घर से करीब १४ तोला सोना और ३० तोला चांदी ६०००० रूपये नकद चोरी किए गए हैं। इसकी हमने थाने में शिकायत कर दी है पुलिस प्रशासन से मांग है कि वह जल्द चोरों पर कार्यवाही का हमारी अमानत हमें वापस लौटाये।







































