Pakistani Heroin Seized Delhi Special Cell: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और गुजरात की वडोदरा क्राइम ब्रांच ने संयुक्त ऑपरेशन में रोहित गोदारा गैंग के मुख्य गुर्गे कुलदीप स्वामी को गिरफ्तार किया है।Delhi Special Cell Rohit Godara Gang Arrest: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और गुजरात पुलिस की वडोदरा सिटी क्राइम ब्रांच ने एक बड़े नार्को-एक्सटॉर्शन मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। स्पेशल सेल (ईस्टर्न रेंज) ने गैंगस्टर रोहित गोदारा के करीबी महेंद्र डलाना द्वारा चलाए जा रहे नेटवर्क के एक अहम सदस्य को गिरफ्तार किया है।
पकड़ा गया आरोपी कुलदीप स्वामी (31 साल), मूल निवासी चूरू, राजस्थान है। 12 करोड़ रुपये की 2 किलो पाकिस्तानी हेरोइन, एक स्विफ्ट डिजायर कार (DL 9CAM 4***) बरामद, जिसमें गुप्त तहखाना बना था, और हवाला टोकन वेरिफिकेशन के लिए इस्तेमाल किया गया एक नोट।
आरोपी गुजरात के वडोदरा में 10 करोड़ रुपये की रंगदारी के एक हाई-प्रोफाइल मामले में वांछित था।वडोदरा से सूचना, दिल्ली का चांदनी चौक इलाला
वडोदरा क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के बाद, पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन चलाया। 12 सितंबर 2026 को शाम करीब 5:30 बजे चांदनी चौक के कुचा घासी राम, बीकानेर स्वीट्स के पास से कुलदीप स्वामी को पकड़ा गया। उसके पास से टेलीग्राम पर पहचान के लिए भेजे गए नोट की फोटो वाला नोट और स्विफ्ट डिजायर कार की चाबी मिली।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि गाड़ी जै विहार, नजफगढ़ में खड़ी है। जै विहार, फेज-1 में छापा मारकर कार की डिग्गी में स्पेयर टायर के पास बने गुप्त खाने से 2 किलो हेरोइन के 4 पैकेट बरामद हुए। इस पर स्पेशल सेल थाने में FIR नंबर 212/2026, धारा 21/25 NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।
यह गैंग दोहरा नेटवर्क चलाता था – रंगदारी वसूली और ड्रग तस्करी। इंस्टाग्राम और टेलीग्राम पर कोड वर्ड, लाइव लोकेशन और नोटों की फोटो भेजकर पहचान पक्की की जाती थी। कुलदीप स्वामी दिल्ली-NCR और राजस्थान में 5 लाख से 50 लाख रुपये तक की रंगदारी वसूलता था, हर काम के लिए उसे 15 से 20 हजार रुपये मिलते थे।
5 सितंबर 2026 को महेंद्र डलाना के कहने पर वह अमृतसर गया और अगले दिन दो अनजान लोगों से 2 किलो हेरोइन लेकर दिल्ली आया। कुलदीप स्वामी गांव कल्याणपुरा बिदावतन, सरदारशहर, जिला चूरू, राजस्थान का है। पहले वह कृषि मंडी में कारोबार करता था, जिसमें 2022 में 50 लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ। कर्ज उतारने के लिए उसने इंस्टाग्राम पर महेंद्र डलाना से संपर्क किया और इस नेटवर्क में शामिल हो गया।
महेंद्र डलाना विदेश में बैठे गैंगस्टर रोहित गोदारा का साथी है, जो उत्तर भारत में हत्या और रंगदारी के लिए फायरिंग जैसी वारदातों को अंजाम देता है। महेंद्र पर 3 राज्यों में 5 से ज्यादा केस दर्ज हैं। रोहित गोदारा पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग का साथी था, बाद में गोल्डी बराड़ के साथ अपना अलग गैंग बना लिया। दोनों विदेश से गैंग चला रहे हैं। फिलहाल आरोपी हिरासत में है और पुलिस दूसरे साथियों और हवाला रूट की जांच कर रही है।










































