टीवी के पॉपुलर कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर विवेक के साथ एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों क्रूज शिप पर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड पर हालिया रिलीज फिल्म ‘मोनिका ओह माय डार्लिंग’ का ये जिंदगी काफी नहीं है सॉन्ग बज रहा है। दिव्यांका ने इसे शेयर करते हुए लिखा, ‘बात तो मोहतरमा ने सही फरमाई है।’ वहीं फैंस भी इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर कपल को अपना फेवरेट बता रहे हैं