दीपिका की भगवा बिकिनी का विरोध:7600 साल पुरानी देवी की पेंटिंग में दिखी पहली बिकिनी, सबसे महंगी बिकिनी 190 करोड़ की

0

दीपिका पादुकोण फिल्म पठान के गाने बेशरम रंग में बिकिनी पहनकर विवाद में घिर गई हैं। उन पर भारतीय सभ्यता को खराब करने का आरोप लग रहा है। कारण है उनका गाने में ऑरेंज बिकिनी पहनना और इस पर गाने के बोल होना बेशरम रंग। दीपिका मॉडर्न बिकिनी पहनने वाली बॉलीवुड या दुनिया की पहली एक्ट्रेस नहीं हैं।

दुनिया में बिकिनी का इतिहास 7600 साल पुराना है। साउथ अनाटोलिया (वेस्टर्न एशिया) की एक प्राचीन बस्ती में एक देवी की बिकिनी जैसे कपड़े पहने एक पेंटिंग मिली थी। भारतीय फिल्मों में बिकिनी पहनने वाली पहली एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर थीं, वहीं दुनिया की बात करें तो मॉडर्न बिकिनी 5 जुलाई 1946 को ईजाद हुई। इसके बनने का कनेक्शन वर्ल्ड वॉर 2 और उस समय आई तंगी से है। जब वर्ल्ड वॉर 2 के बाद सेना के पास पैसे नहीं बचे, तो US गवर्नमेंट ने स्विमवियर में इस्तेमाल होने वाले फैब्रिक में 10 प्रतिशत कटौती करने का फैसला किया।

इस तरह आपदा में नया अवसर मिला और बिकिनी बन गई, लेकिन इसे बनाने वाला कोई डिजाइनर नहीं बल्कि एक फ्रेंच मैकेनिकल इंजीनियर लुईस लियर्ड थे। जब पहली मिस वर्ल्ड ने 1951 में क्राउनिंग के दौरान बिकिनी पहनी तो खूब हंगामा हुआ और कई क्रिश्चियन देशों में इसे बैन कर दिया गया। फिर एक गाने से बिकिनी का चलन शुरू हुआ, जिसके बाद आज दुनियाभर में बिकिनी की कई वैराइटी और ब्रांड मौजूद हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here