दुग्ध उत्पादक सम्मेलन में सीएम मोहन यादव का संबोधन: “जिनके घर गाय, वे गोपाल”, मप्र को बनाएंगे दूध की राजधानी

0

ग्वालियर। राज्य स्तरीय दुग्ध उत्पादक एवं पशुपालक सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पशुपालकों और किसानों को प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए मध्यप्रदेश को “दूध की राजधानी” बनाने का संकल्प दोहराया। ग्वालियर व्यापार मेला परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में सीएम दोपहर करीब 1:40 बजे पहुंचे और हाथ जोड़कर पशुपालकों का अभिवादन किया।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री लखन पटेल, सांसद भारत सिंह कुशवाहा और ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।

मप्र को दूध उत्पादन में अग्रणी बनाने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि ग्वालियर एक जीवंत नगरी है और यहां किसान व पशुपालक प्रदेश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा, “सीमा पर जवान और खेत में किसान देश की ताकत हैं, और जिनके घर गाय है, वे गोपाल हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here