दुर्ग में अफ्रीकन स्वाइन फीवर का कहर, 300 से ज्यादा सूअरों की मौत

0

दुर्ग जिले में सूअर पालन क्षेत्र से एक चिंताजनक खबर सामने आई है, जहां खतरनाक बीमारी अफ्रीकन स्वाइन फीवर (एएसएफ ) ने बड़ा नुकसान पहुंचाया है। जिले के मुडपार-नारधा गांव स्थित एक बड़े सूअर पालन फार्म में 300 से अधिक सूअरों की मौत हो चुकी है।

जांच में इस जानलेवा वायरस की पुष्टि होने के बाद प्रशासन और पशुपालन विभाग में हड़कंप मच गया है। फार्म में लगातार हो रही सूअरों की मौत के बाद मालिक ने इसकी सूचना पशुपालन विभाग को दी।

रिपोर्ट में अफ्रीकन स्वाइन फीवर की पुष्टि

विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सूअरों के सैंपल एकत्र कर उन्हें भोपाल स्थित हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज लैब भेजा गया। सोमवार को आई रिपोर्ट में अफ्रीकन स्वाइन फीवर की पुष्टि होते ही विभाग ने तत्काल एक्शन लिया।80 से ज्यादा संक्रमित सूअरों को मारा गया

रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पशुपालन विभाग की टीम भारी संख्या में मौके पर पहुंची। अधिकारियों की मौजूदगी में 80 से अधिक संक्रमित सूअरों को इंजेक्शन देकर मार दिया गया। इसके बाद शासन की गाइडलाइन के अनुसार सभी मृत सूअरों को फार्म के पास ही सुरक्षित तरीके से दफनाया गया, ताकि संक्रमण और न फैले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here