दुर्गा पंडालों में हवन-पूजन के साथ हुआ जवारों का विसर्जन

0

वारासिवनी(पद्मेश न्यूज)। नगर सहित क्षेत्र में नवरात्र पर्व पूर्ण धार्मिक आस्था के साथ मनाया जा रहा है। नगर के सार्वजनिक दुर्गा पण्डाल नव दुर्गात्सव समिति सिविल क्लब, बस स्टैंड दुर्गा समिति, गांधी चौक जनजाग्रति दुर्गाेत्सव समिति, गुरुनानक दुर्गा उत्सव, अनाज गंज, भाजी मण्डी नवयुवक दुर्गोत्सव समिति, हैदराबाद महोल्ला महिला मंडल दुर्गाउत्सव, माँ वैष्णोदेवी नवरात्र दुर्गाउत्सव बस एजेंट समिति सहित अन्य पंडालों में 11 अक्टूबर को हवन-पूजन संपन्न हुआ। तत्पश्चात महाप्रसादी का वितरण किया गया जिसमें नगर सहित क्षेत्र के भक्तजनों ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई साथ ही महाप्रसादी ग्रहण कर माता-रानी का आर्शिवाद प्राप्त किया। इस दौरान समितियों में धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बड़ी संख्या में हुआ। नगर में करीब आधा दर्जन से अधिक सार्वजनिक पण्डालों में मॉ जगदम्बे की प्रतिमा विराजित कर नवरात्र पर्व भक्तिभाव के साथ मनाया गया और नगर पूरा भक्त्तिमय गीतों व साज-सज्जा ने भक्तजनों को अपनी ओर आकर्षित करते  हुए नजर आई।

क्षेत्र में जवारो के हुए विसर्जन

नगर सहित क्षेत्र में सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति सहित लोगों के द्वारा घरों में प्रज्वलित की गई मनोकामना ज्योति कलश का विसर्जन 11 अक्टूबर को किया गया। जिसमें विधि विधान से मां भगवती की पूजा अर्चना करने के उपरांत हवन पूजन किया गया इसके बाद जवारे की बाड़ी लूटकर ज्योति कलश की शोभायात्रा निकाली गई। जो नदी तालाब और नहर पर पहुंची जहां पर माता की पूजा अर्चना करने के उपरांत आरती कर विसर्जन किया गया।

सिविल क्लब में हवन पूजन का हुआ आयोजन

नगर के सिविल क्लब मैदान में नवदुर्गा उत्सव समिति के द्वारा 11 अक्टूबर को हवन पूजन का आयोजन किया गया। जहां पर मां भगवती की विशाल प्रतिमा भव्य पंडाल में 3 अक्टूबर को विराजित कर 9 दिनों से माता के नौ स्वरूपों की आराधना की जा रही थी। जहां पर नवमी के अवसर पर विधि विधान से मां भगवती की पूजा अर्चना करने के उपरांत हवन पूजन किया गया। जहां पर 12 अक्टूबर को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। जिसमें आधिकारिक संख्या में लोगो से उपस्थित होकर धर्मलाभ अर्जित करने की अपील समिति अध्यक्ष संजय सिंह कछवाहा ने की है।

मॉ सिंहवाहिनी दुर्गा मंदिर में हवन-पूजन व कन्या भोज का  हुआ आयोजन

नगर के वार्ड नं.1 अमृत नगर में स्थित मॉ सिंहवाहिनी दुर्गा मंदिर में शारदेय नवरात्र के नवमीं को हवन-पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पं. द्वारा दोपहर में हवन-पूजन संपन्न करवाय गया। तत्पश्चात कन्याओं की पूजा अर्चना कर कन्या भोज संपन्न हुआ। जिसके बाद नहर में कलश व ज्वारे का विसर्जन के बाद भण्डारा का आयोजन किया गया। भक्तजनों ने भण्डारा रूपी महाप्रसादी ग्रहण कर मातारानी का आर्शिवाद प्राप्त किये। मंदिर समिति पदाधिकारियों ने बताया कि समिति द्वारा चैत्र व शारदेय नवरात्र पर्व धूमधाम से मनाया जाता है और इस वर्ष भी शारदेय नवरात्र पर्व मनाया गया और पर्व के नवमी पर हवन-पूजन एवं जवारे का विसर्जन कर महाप्रसादी का वितरण किया गया। जहां शारदेय व चैत्र नवरात्र पर्व पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किये जाते है। 11 अक्टूबर को आयोजित भंडारे का आयोजन समिति द्वारा बहुत ही शानदरा ढ़ंग से किया गया। रामपायली रोड़ स्थित इस माता के दरबार में करीब ३ हजार श्रृध्दालुओं ने भंडारे रूपी प्रसाद का स्वाद चखकर इसका आनंद लिया। इस दौरान समिति द्वारा महिलाओं व पुरूषों के दो दल बनाये गये जिनके द्वारा भक्तजनों को बैठालकर महाप्रसादी का वितरण किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here