देवास की पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे के मृतकों को चार-चार लाख रुपए मदद देगी सरकार, सीएम मोहन यादव ने की घोषणा

0

 देवास। देवास जिले के टोंककला में एबी रोड स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मृतकों के प्रति अपनी शोक संवेदना प्रकट की मृत श्रमिकों के स्वजन को चार-चार लाख रुपए की मदद सरकार की ओर से देने की घोषणा की।वहीं सीएम ने उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, गृह सचिव और वरिष्ठ अधिकारियों को घटना स्थल पर पहुंचने के निर्देश देने के साथ ही जांच के आदेश भी दिए हैं।उल्लेखनीय है कि गुरुवार सुबह 10.30 बजे देवास जिले के टोंककला में एबी रोड स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका हो गया। धमाके के बाद फैक्ट्री में आग लग गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 23 श्रमिक झुलस गए। इनमें से 15 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल से रेफर किया गया।मुख्यमंत्री ने घटना के जांच के आदेश दिएमृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि देवास जिले के टोंककला में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में कई लोगों के हताहत होने का समाचार हृदय विदारक है। मैंने जिले के प्रभारी एवं उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा जी, गृह सचिव और वरिष्ठ अधिकारियों को घटना स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। घटना की जांच के आदेश भी दिए हैं।मृतकों के परिजनों को राज्य शासन की ओर से ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने एवं घायलों का निःशुल्क इलाज करने के लिये निर्देश दिए हैं। बाबा महाकाल से दिवंगतों की शांति, शोकाकुल परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति तथा दुर्घटना में घायलों को त्वरित स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here