देवेन्द्र की लाश पुलिस ने कुएं से की बरामद

0

नगर मुख्यालय से १० किमी. दूर ग्राम पंचायत खमरिया निवासी ३८ वर्षीय देवेन्द्र राऊत की लाश रविवार को दोपहर २ बजे लालबर्रा पुलिस ने खमरिया नहर के समीप स्थित कुएं से बरामद की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खमरिया निवासी ३० वर्षीय देवेन्द्र पिता सहजलाल राउत कुछ दिनों से बीमार था जिसका मानसिक संतुलन भी ठीक नही था और १० दिसंबर को देवेन्द्र के खमरिया के नहर के समीप स्थित कुएं की पास घुमते हुए ग्रामीणों ने भी देखा भी था। जिसके बाद दोपहर २ बजे के आसपास कोई ग्रामीण कुएं के समीप से गुजर रहा था तो उसे कुएं के अंदर उफनाते हुए कोई व्यक्ति दिखाई दिया जिसकी सूचना तत्काल ग्रामीण व पुलिस को दी गई। पुलिस को घटना की जानकारी लगने के बाद सहायक उपनिरीक्षक चेतन उइके पुलिसबल के साथ घटना स्थल पहुंचकर ग्रामीणजनों की मदद से कुएं के अंदर से शव बाहर निकालकर आवश्यक कार्यवाही कर लालबर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां चिकित्सक के द्वारा पोस्टमार्टम कर मृत व्यक्ति का शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक देवेन्द्र राऊत ग्राम में चिकित्सक का प्रैक्टिस करता था परन्तु विगत माह से बीमार होने के साथ ही मानसिक संतुलन भी ठीक नही था जिसका उपचार नागपुर में चल रहा था। रविवार को दोपहर में देवेन्द्र को खमरिया नहर के समीप स्थित कुएं के आसपास देखा गया था जिससे संभावना व्यक्त की जा रही है कि वह कुएं के समीप से गुजरते रहा होगा तभी अनियंत्रित होकर कुएं में गिर गया होगा और पानी में डुबे रहने उसकी मौत हुई होगी। पुलिस ने प्रथम दृष्टया में कुएं में गिरने से देवेन्द्र की मौत होना पाया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा की किस कारण से उसकी मौत हुई है, मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

दूरभाष पर चर्चा में सहायक उपनिरीक्षक चेतन उइके ने बताया कि खमरिया निवासी ३८ वर्षीय देवेन्द्र राऊत का शव खमरिया नहर के समीप स्थित कुएं से बरामद की गई है, कुएं के अंदर से लाश बरामद कर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है एवं मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here