किसान और व्यापारी दोनों एक-दूसरे के पूरक होते हैं। देश की प्रगति एवं उन्नाति का आधार किसान हैं। किसान को आमदनी होती है, तो व्यापारी उनके सहायक बनते हैं। इससे स्थानीय स्तर पर अर्थव्यवस्था में सुधार होता है। किसी भी क्षेत्र का, समाज का तब तक विकास नहीं होता, जब तक वहां अर्थ नहीं हो, क्योंकि अर्थ के बिना सब व्यर्थ है।
उक्त बातें औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव ने ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा प्राचीश्री रिसोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए। उन्होंने आगे कहा कि किसान अपनी मेहनत व लगन से खेती करते हैं। उपज की बिक्री करने के लिए व्यापारियों पर ही आश्रित रहते हैं। व्यापारियों को भी चाहिए है कि वे किसानों के विश्वास को कायम रखें और जरूरत पड़ने पर उन्हें संबल प्रदान करें।अध्यक्षता रहे व्यापारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष गोपालदास अग्रवाल ने कहा कि देश का व्यापारियों का बिना किसान के काम नहीं चलता है। व्यापारियों को बिचौलिया कहकर संबोधित किया जाता है, यह हमारे के लिए सम्माजनक शब्द नहीं है। इसमें सुधार करने की आवश्यकता है। सरकार मंडी व्यापारियों को औद्योगिक क्षेत्र की तरह गोदाम निर्माण के लिए लीज पर न्यूनतम दरों में भूमि उपलब्ध करवाए। व्यापारियों को स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में आगे आना चाहिए। पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार, भाजपा जिला महामंत्री मनोज सोमानी, राजेश अग्रवाल, संजय मुकाती आदि मंचासीन थे। ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल व्होरा ने स्वागत उद्बोधन देते हुए व्यपारियों की समस्याएं बताईं। एसोसिएशन के सचिव अमित जैन, कोषाध्यक्ष अजय माहेश्वरी, आशीष चौपड़ा, सिद्धार्थ मूणत ने अतिथियों का स्वागत किया। उद्योग मंत्री को साफा पहनाकर रजत मुकुट व चांदी का श्रीफल एवं शाल भेंटकर सम्मानित किया गया। मंचासीन अतिथियों का अभिनंदन एसोसिएशन की ओर से किया गया। संचालन सुजीत धोड़पकर ने किया। आभार अमित संघवी ने माना।










































