देहरादून के पास बस खाई में गिरी, 3 लोगों की मौत; कई घायल

0
  • उत्तराखंड में आज यानी मंगलवार 3 फरवरी की सुबह एक और दर्दनाक हादसा हो गया। यहां देहरादून जिले में एक बस खाई में गिर गई, जिसमें कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि जो बस खाई में गिरी है, वह हिमाचल रोडवेज की है और देहरादून से पावंटा साहिब की ओर जा रही थी।
  • बस चौपाल-नेरवा से हिमाचल प्रदेश में पावंटा साहिब की तरफ जा रही थी। इस हादसे में 3 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हो गए, जिनमें से कई गंभीर रूप से घायल हैं। दुर्घटना आज मंगलवार 3 फरवरी को सुबह 10 बजे हुई। शुरुआती जानकारी के अनुसार सुदोई खाड़ के पास एक ट्रक को पास देने के दौरान यह हादसा हुआ। पास देने के दौरान बस का बैलेंस बिगड़ा और यह गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और राहत व बचाव कार्य चलाया। सूचना मिलने पर SDRF की टीम भी पहुंच गई।
  • जानकारी के मुताबिक हिमाचल रोडवेज की यह बस देहरादून जिले में विकास नगर के पास कालसी क्षेत्र में क्वानू-मीनस मोटर मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हुई। घटना की सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस और प्रशासन हरकत में आए और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया है। अब तक 3 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि नजदीकी सभी चिकित्सा केंद्रों को हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है। जरूरत पड़ने पर किसी भी गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट कर हायर सेंटर में भर्ती कराया जाएगा। ईश्वर से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here