दो दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ समापन

0

नगर के इंडोर स्टेडियम में दो दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन शनिवार को किया गया। जिसमें बालाघाट जिले के 7 विकासखंड वारासिवनी कटंगी लालबर्रा खैरलांजी लांजी किरनापुर बालाघाट के 250 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपना उत्कृष्ट खेल दिखाया। इस दौरान करीब 25 खेल शिक्षक अपने खिलाड़ियों के साथ प्रतियोगिता में शामिल हुए। यह प्रतियोगिता बालक एवं बालिका वर्ग में अलग-अलग रखी गई थी जिसमें 14 वर्ष 17 वर्ष और 19 वर्ष के प्रतिभागियों के 3 वर्ग में आयोजन किए गया। जिसमें सीएम राइस प्राचार्य शैलेंद्र गुप्ता बीईओ वारासिवनी आर एस मर्सकोले खेल शिक्षक राजेश सोनेकर एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक गिरी गोस्वामी का सराहनीय योगदान रहा।

इन्होंने दिखाया अपने खेल का उत्कृष्ट जोहर

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपने अच्छे खेल का कौशल दिखा कर बालिका 14 वर्ष के वर्ग में भार्गवी पिता शेषलाल पिछोड़े प्रियल पिता प्रशांत डहाके मोधिता पिता यशपाल मेहरा गौतमी पिता अरुण परिहार रिषिका पिता पंकज सोनेकर आरजू पिता हरिराम मेश्राम बालक वर्ग में निपुण पिता आलोक चौहान अवधेश सिंह पिता राकेश कुमार चौहान जय पिता जितेंद्र ओझा मितुल पिता महेश सचदेव सृजन पिता सुनील साईं आंसू पिता कन्हैया रिजवानी का चयन हुआ।

17 वर्ष बालक बालिका वर्ग में इनका हुआ चयन

इसी प्रकार 17 वर्ष के बालक वर्ग में पूर्णांश पिता दीपक वाघमारे सक्षम पिता सुनील दलवानी अथर्व पिता शैलेंद्र पटेल धैर्य पिता सुरेश पटेल हर्षित पिता नवीन सुराना एवं बालिका वर्ग में वैशाली पिता गजानंद बावने कनक पिता कृष्ण कुमार बघेल वंशिका पिता जय किशोर कटरे जागृति सिंह पिता सुखदेव सिंह आर्या पिता सुरेश बोपचे प्राची पिता जय किशोर नगपुरे का चयन हुआ।

19 वर्ष में इनका हुआ चयन

जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में 19 वर्ष बालक वर्ग में स्वयं पिता अनिल सोनी चैतन्य पिता कलीराम पटले रचित पिता सुधीर शर्मा जैद पिता शब्बीर शेख हिमांशु पिता अरुण यादव एवं बालिका वर्ग में श्वेता पिता नरेंद्र सिंह दीपिका पिता गणेश प्रसाद निशी पिता रविंद्र सिंधई अनूपधी पिता संजय भोयरकर पायल पिता राजेंद्र कनोजे का चयन हुआ।

छिंदवाड़ा में होगी संभाग स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता

जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में चयन प्राप्त करने वाले खिलाड़ी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में अपने खेल का जौहर दिखाएंगे यह संभाग स्तरीय प्रतियोगिता छिंदवाड़ा में आयोजित की गई है जहां पर 14 सितंबर से 16 सितंबर तक बैडमिंटन प्रतियोगिता होगी जहां से चयनित खिलाड़ी राज्य स्तर पर खेलेगे।

इनका रहा सराहनीय योगदान

इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में गणेश ठाकुर शलभ सिंह बैस हर्ष प्रताप ठाकुर अमन पटेल नवनीत हेडाऊ अमान खान पूर्वांश वाघमारे राजेश बिसेन देलेन्द्र राहंगडाले हरीश धुवारे गीता भोयरकर दीपक गिरी गणेश मरावी शहीद सिविल बैडमिंटन क्लब के सहयोगी खिलाड़ियों का सराहनीय योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here