वारासिवनी(पद्मेश न्यूज)। रामपायली पुलिस थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत मुरमाड़ी में २५ जून की रात उस समय दो पक्षों के विवाद में लोकेश पारधी को समझाइए देना भारी पड़ गया। जब विवाद कर रहे दो पक्षों में से एक रविंद्र टेंभरे के द्वारा लोकेश पारधी के पेट में चाकू गोद दिया गया। यह घटना के बाद मौके पर अफ रा तफ री मच गई घटना की जानकारी लगते ही ग्रामीणों की मौके पर भीड़ लग गई। वहीं पुलिस के भी द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर घायल को तत्काल संजीवनी १०८ पायलेट स्माइल खान, ईएमटी गजेंद्र पंजरे की मदद से सिविल अस्पताल वारासिवनी में रात करीब १०.३० बजे लाया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा उसका प्राथमिक उपचार कर जिला चिकित्सालय बेहतर इलाज के लिए रिफर कर दिया जहाँ से उसे गोंदिया रिफ र कर दिया गया। वहीं पुलिस के द्वारा मामले में जांच प्रारंभ कर आरोपी की गिरफतारी कर पूछताछ की जा रही हैं।
रविन्द्र और महेश के बीच था विवाद
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत मुरमाड़ी निवासी नानू उफ रविन्द्र टेंभरे एवं महेश केकडे दोनों के मध्य किसी विषय को लेकर २५ जून की रात करीब ७ बजे ग्राम के चौक में विवाद प्रारंभ हो गया। जहां पर दोनों एक दूसरे को अश्लील गाली गलौज और अन्य प्रकार से उलाहना दे रहे थे। तभी लोकेश पिता गेन्दलाल पारधी उम्र ४१ वर्ष मुरमाड़ी निवासी के द्वारा यह विवाद देखकर दोनों पक्ष को समझाइए देने के लिए उनके बीच गए। दोनों को शांत रहकर अपने कार्यों पर ध्यान देने की अपील करते हुए विवाद का निपटारा करने का प्रयास किया जाता रहा। परंतु उक्त दोनों व्यक्ति एक दूसरे पर जमकर आक्रोश व्यक्त करते रहे। इसी बीच लोकेश लगातार समझाइए देने का प्रयास कर रहा था। तभी अचानक राजेंद्र टेंभरे के द्वारा धारदार हथियार चाकू से लोकेश पारधी पर हमला कर दिया गया। जिसमें वह धारदार हथियार चाकू लोकेश के पेट के नीचे गोद दिया गया। इसके बाद ग्राम में चारों तरफ चीख पुकार मच गई और घटना की जानकारी लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। जिनके द्वारा घटना की जानकारी तत्काल रामपायली पुलिस को दी गई । जिसमें पुलिस के द्वारा संजीवनी १०८ की मदद से तत्काल घायल लोकेश पारधी को सिविल अस्पताल वारासिवनी भेज दिया गया। जहां उसका प्राथमिक उपचार कर गंभीर चोट होने से उसे तत्काल जिला चिकित्सालय बेहतर उपचार के लिए रिफ र किया वहां से उसे गोंदिया महाराष्ट्र भेज दिया गया। इस दौरान घटना में लोगों के द्वारा करीब ३ इंची चाकू पेट के अंदर गोदने की बात कही जा रही है। हालांकि पुलिस के द्वारा मामले में कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। पुलिस ने इस घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद कर फ रार आरोपी राजेंद्र टेंभरे को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिससे मामले में पूछताछ की जा रही है वहीं घायल का का उपचार गोंदिया में जारी है।
मेरा पति दोनो पक्षों को समझाने गया था इसी दौरान चाकू मार दिया-ओमेश्वरी पारधी
घायल की पत्नी ओमेश्वरी पारधी ने बताया कि हम मुरमाड़ी के रहने वाले हैं घायल मेरे पति है। केकडे और टेंभरे का झगड़ा हो रहा था तो मेरे पति उन्हें छुड़ाने गए थे तो इन्हें उन्होंने चाकू मार कर घायल कर दिया और मौके से वह भाग गया। रविंद्र टेंभरे ने चाकू मारा है यह घटना रात करीब ८ बजे की है। उनका झगड़ा किस बात को लेकर हो रहा था इसकी हमें कोई जानकारी नहीं है। महेश केकड़े के साथ वह लड़ाई कर रहा था इसी बीच उसने चाकू मार दिया।
इनका कहना हैं
दूरभाष पर चर्चा में बताया कि घटना के बाद से फ रार आरोपी रविंद्र टेंभरे को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी ग्राम के खेतों के तरफ से की गई है जहां वह मोटरसाइकिल से भाग रहा था। जिससे पूछताछ उपरांत उसे न्यायालय पेश किया जाएगा। घटना में घायल व्यक्ति का सुबह ऑपरेशन हुआ है इसके बाद उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।