दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवक की मौत, दो गम्भीर

0

जिले के जमुआ प्रखण्ड अंतर्गत नवडीहा ओपी क्षेत्र में दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर हो गई। घटना में एक युवक की जंहा घटना स्थल पर ही मौत हो गई वहीं दूसरे युवक की अस्पताल लाने के क्रम में रास्ते मे मौत हो गई। वहीं घटना में दो अन्य युवक घायल है। जिनमे एक कि स्थिति काफी चिंताजनक बनी हुई है। जिसे बेहतर इलाज हेतु रांची रेफर किया गया है।
घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात नवडीहा में दो बाइको के बीच सीधी टक्कर हो गई। दोनों बाइक पर चार लोग सवार थे। दोनो बाइकों की रफ्तार इतनी तीव्र थी कि दुर्घटना के बाद दोनों बाइकों में सवार चारो लोग काफी दूर जा सड़क पर गिरे। जिसमे घटनास्थल पर ही पतारडीह निवासी 25 वर्षीय शंकर राम नामक युवक ने की मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलने पर नवडीहा ओपी पुलिस घटना स्थल पर पहुंचीं और मृतक युवक के शव के साथ तीनों घायलों को गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। लेकिन गिरिडीह पहुंचने के पूर्व रास्ते मे एक अन्य घायल पतारडीह निवासी युवक प्रदीप साहू की भी मौत हो गई। अन्य दो घायलों का उपचार गिरिडीह सदर अस्पताल में चिकित्सक ने किया। लेकिन घायलों में एक युवक की स्थिति काफी चिंताजनक बतायी गई। जिसे बेहतर इलाज हेतु रांची रेफर कर दिया और दूसरे घायल युवक का इलाज गिरिडीह में ही जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here