दो मोटरसाइकिल आपस में टकराई पति-पत्नी घायल

0

बालाघाट लामता थाना अंतर्गत बालाघाट रोड ग्राम चरेगाव लवेरी चौक में लवली की ओर से तेज रफ्तार से आ रही मोटरसाइकिल ने बालाघाट की ओर जा रही मोटरसाइकिल को ठोस मार दी। इस सड़क दुर्घटना में बालाघाट की ओर जा रही मोटरसाइकिल में सवार पति-पत्नी घायल हो गए। दोनों घायल पति-पत्नी जिनमें शैलेंद्र पिता ज्ञानेंद्र बोरीकर 30 वर्ष ग्राम मोहबर्रा थाना उंगली जिला सिवनी निवासी और उनकी पत्नी श्रीमती हेमलता पति शैलेंद्र बोरीकर 29 वर्ष को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शैलेंद्र बोरीकर अपनी पत्नी हेमलता बोरीकर के साथ मजदूरी करता है
18 दिसंबर को 11:00 बजे करीब शैलेंद्र बोरीकर अपनी पत्नी हेमलता बोरीकर का इलाज करवाने के लिए उसे मोटरसाइकिल में अपने गांव मोहबर्रा से बालाघाट डॉक्टर के पास ला रहा था। 1.30,,बजे लामता से बालाघाट की ओर आते समय चरेगाव लवेरी चौक में लवेरी की ओर से तेज रफ्तार से आ रही मोटरसाइकिल ने शैलेंद्र बोरीकर की मोटरसाइकिल को ठोस मार दी। जिससे शैलेंद्र बोरीकर और उसकी पत्नी हेमलता बोरीकर मोटरसाइकिल सहित गिरने से घायल हो गए ।दोनों घायल पति-पत्नी का इलाज चरेगांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। जिसके बाद दोनों पति पत्नी को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल बालाघाट लाकर भर्ती किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here