बालाघाट/ मलाजखंड थाना अंतर्गत ग्राम पल्हेरा और बाहकल के बीच दो मोटरसाइकिल आपस में टकराने से दोनों मोटरसाइकिल में सवार चार लोग घायल हो गए ।जिनमे एक मोटरसाइकिल में सवार घायल प्रताप पिता टकेत धुर्वे 55 वर्ष ग्राम पटपरा थाना मलाजखंड निवासी को जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रताप धुर्वे अपने परिवार के साथ खेती किसानी करता है ।7 अक्टूबर को सुबह प्रताप धुर्वे मोटर साइकिल में किसी काम से मलाजखंड आया हुआ था। और। मलाजखंड से अपना काम निपटा कर प्रताप धुर्वे मोटरसाइकिल में अपने गांव पटपरा जाने निकला था। 2 बजे करीब मड़ई रोड पर स्थित ग्राम पल्हेरा और बाहकल के बीच सामने से तेज रफ्तार से आ रही मोटरसाइकिल ने प्रताप धुर्वे की मोटरसाइकिल को ठोस मार दी। सामने से आ रही मोटर साइकिल में तीन लोग सवार थे। दोनों मोटरसाइकिल आपस में टकराने से दोनों मोटरसाइकिल में सवार चार लोग घायल हो गए।। सभी घायलों को बिरसा के अस्पताल लाकर भर्ती किया गया था। जहां प्राथमिक उपचार के बाद अधिक चोट लगने से गंभीर रूप से घायल प्रताप धुर्वे को जिला अस्पताल बालाघाट रेफर किया गया है। जिसकी हालत चिंताजनक बताई गई है। इस दुर्घटना अन्य तीन लोगों को मामूली चोटे आई।










































