धार भोजशाला में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, श्रद्धालुओं ने किया हनुमान-चालीसा पाठ, ‘धार्मिक फोटो’ अंदर ले जाने से रोका

0

धार। मध्यप्रदेश के धार स्थित भोजशाला (Dhar Bhojshala Dispute) परिसर को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद में इंदौर स्थित हाईकोर्ट की बेंच ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने ऐतिहासिक तथ्यों, एएसआई रिपोर्ट और दोनों पक्षों की दलीलों पर विचार करते हुए भोजशाला को मंदिर के रूप में स्वीकार किया, जिसके बाद श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भोजशाला में हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।महिलाएं और बच्चियां भी पहुंचीं दर्शन के लिए

शनिवार को भोजशाला परिसर में दर्शन करने पहुंचे लोगों में महिलाएं और बच्चियां भी शामिल थीं। कई श्रद्धालु अपने साथ हनुमान जी और मां सरस्वती के चित्र लेकर पहुंचे थे। श्रद्धालुओं ने इन धार्मिक चित्रों को परिसर के अंदर ले जाने का प्रयास किया, लेकिन वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोक दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here