धोनी की वापसी से पहले सीएसके को लगा बड़ा झटका, बाहर हुआ ये इनफॉर्म बल्लेबाज

0
  • चेन्नई सुपर किंग्स के टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज आयुष महात्रे 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान बाईं हैमस्ट्रिंग में चोट लगने के कारण IPL 2026 के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं। फ्रेंचाइजी ने सोमवार को एक आधिकारिक बयान में इस बात की पुष्टि की और बताया कि इस चोट से उबरने के लिए उन्हें छह से 12 हफ्तों के रिहैबिलिटेशन की जरूरत होगी, जिसका मतलब है कि इस सीजन के लिए महात्रे का सफर यहीं खत्म हो गया है।
  • हैदराबाद के खिलाफ 18 अप्रैल को आयुष महात्रे बल्लेबाजी करने के दौरान चोटिल हो गए थे। एसआरएच के खिलाफ दो रन लेने की कोशिश में युवा खिलाड़ी की बाईं जांघ की मांसपेशियों में खिचांव की शिकायत हुई। आउट होने से पहले उन्हें कई बार मैदान पर ही फर्स्ट ऐड की आवश्यकता पड़ी। बाद में वापस लौटते समय रामकृष्ण घोष और फिजियो टॉमी सिम्सेक ने उन्हें मैदान से बाहर ले जाने में मदद की। इसके बाद सोमवार को बल्लेबाज की चोट की गंभीरता का पता लगाने के लिए स्कैन किया गया।
  • चेन्नई को लगा बड़ा झटका
  • महात्रे के बाहर ने से सीएसके की जीत की संभावनाओं को बड़ा झटका लगेगा। क्योंकि पांच बार की चैंपियन टीम टूर्नामेंट में पहले से ही लय हासिल करने के लिए संघर्ष कर रही है। शुरुआती तीन मैच हारने के बाद, सीएसके ने अगले दो मैच जीते, लेकिन हाल ही में हैदराबाद में फिर से हार गई। महात्रे अब तक टीम के शीर्ष स्कोरर रहे हैं, जिन्होंने दो अर्धशतक बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 177.87 का रहा।
  • खलील भी हो चुके हैं बाहर
  • कुछ दिन पहले ही सीएसके को एक बड़ा झटका लगा था, जब तेज गेंदबाज खलील अहमद टूर्नामेंट से बाहर हो गए। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही नाथन एलिस चोटिल हो गए और डेवाल्ड ब्रेविस भी शुरुआती मैचों में नहीं खेले। अनुभवी एमएस धोनी अभी तक खेलने के लिए उपलब्ध नहीं हैं और फिटनेस के आधार पर प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के दावेदारों में से एक होंगे। सीएसके का अगला मैच 23 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here