नगर पालिका में पहुंची पुलिस, पुलिस को देखकर नगर पालिका परिसर में गरमाया चर्चा का विषय

0

नगर पालिका में उसे समय अचानक पुलिस को देखकर न.पा परिसर में उपस्थित सभी लोग आश्चर्यचकित हो गए, कि आखिरकार क्यों 5 से 6 पुलिसकर्मी नगर पालिका अध्यक्ष के कक्ष के सामने खड़े हैं और जब हमने भी इस बात की जानकारी निकली तो पता चला कि, किसी पार्षद द्वारा नगर पालिका के एक कर्मचारी कहासुनी होने को लेकर, नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा कोतवाली थाने में फोन करके पुलिस को बुलाया गया था , लेकिन पुलिस के आते तक मामला शांत हो चुका था

आपको बता दे की अभी कुछ दिन पहले ही कांग्रेसी पार्षदों द्वारा सफाई व्यवस्था बनाने के लिए पक्ष , विपक्ष और नगर पालिका अध्यक्ष की उपस्थिति में एक बैठक का आयोजन किया गया था, और उसमें यह तय हुआ था कि विपक्ष के पार्षदों को उनकी आवश्यकता अनुसार सफाई कर्मचारी और कचरा उठाने वाले वाहन को उनके वार्ड में बढ़ाया जाएगा , किंतु हुये घटनाक्रम के पीछे कहीं ना कहीं सम्बंधित पार्षद को सुबह सफाई कर्मचारी नहीं उपलब्ध होने के कारण ही वह सुबह से ही आक्रोशित थे, और उन्होंने सुबह ही स्वास्थ्य शाखा के सभापति के साथ उनकी कहा सुनी हो गई थी , और जिस प्रकार से उन्हें कर्मचारी नहीं मिलने की वजह से वह आक्रोशित थे, उसके बाद जब वह नगर पालिका पहुंचे तब उन्होंने नगर पालिका के एक कर्मचारी अविनाश से कहा कि वह उन्हें पानी लाकर दे, किंतु जब उनके द्वारा किसी और कर्मचारियों को पानी लाने के लिए कहा गया तब, सम्बंधित पार्षद द्वारा गुस्से में आकर उनके साथ कहांसुनी हो गई , और यह कहासुनी इतनी बढ़ गई की नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा कोतवाली थाने में फोन का सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसकर्मी को नगर पालिका में बुलवाना पड़ा , किन्तु जैसे ही पुलिसकर्मियों को नगर पालिका में उपस्थित लोगों और नगर पालिका स्टाफ के द्वारा देखा गया तो सभी आश्चर्यचकित हो गए कि आखिर ऐसा क्या हो गया कि नगर पालिका में 5 से 6 पुलिस कर्मचारी आकर अध्यक्ष के कक्ष के सामने खड़े हैं, हमने भी जब इस विषय की जानकारी नगर पालिका अध्यक्ष से ली तो उन्होंने इस पूरे मामले पर यही कहा कि उन्हें नहीं पता पुलिसकर्मी क्यों आए हैं , और उन्होंने यह भी कहा की हो सकता है , पुलिस कर्मचारी उनसे मिलने आए हो और वह इस विषय पर ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहती

यहाँ क्या मामला हुआ-

जब हमारे द्वारा पुलिस कर्मियों से अनौपचारिक चर्चा की गई तो उनके द्वारा स्वयं ही हमसे पूछा गया कि आखिर नगर पालिका में क्या विवाद हो गया , कौन नगर पालिका में गाली-गलौज कर रहा था , यहाँ क्या मामला हुआ, क्या विवाद हुआ-? क्योंकि उन्हें थाने में यही फोन आया कि नगरपालिका में कुछ विवाद हो रहा है, और पुलिस को नगर पालिका पहुंचने कहा गया था , जिसमें महिला पुलिसकर्मी एवं अन्य पुलिस कर्मियों के साथ नगर पालिका पहुंचे हैं, किंतु पुलिस के आने के पहले ही मामला खत्म हो चुका था किंतु जिस प्रकार से पुलिसकर्मियों से चर्चा की गई उसमें यह स्पष्ट हो चुका था कि नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा स्वयं पुलिसकर्मियों को फोन कर नगरपालिका में सुरक्षा की दृष्टि से बुलाया गया था

पूरी घटना के पीछे की कहानी –

आपको बता दे कि इस पूरी घटना के पीछे कहीं ना कहीं नगर पालिका द्वारा कांग्रेसी पार्षदों को जो सहयोग मिलना चाहिए , वह सहयोग नहीं मिल रहा है, इस वजह से इस प्रकार की स्थितियां आए दिन निर्मित होने लगी है, इसके पहले भी JCB नहीं मिलने की वजह से सम्बंधित पार्षद द्वारा, इसी प्रकार से जेसीबी के लिए जेसीबी प्रभारी से कहांसुनी हुई थी, और यह दूसरी बार है कि उन्हें जब सफाई कर्मचारी नहीं मिले तो उन्होंने नगर पालिका में आकर अपनी भड़ास निकाली , जिसको देखकर कहीं ना कहीं यह लग रहा है कि नगर पालिका द्वारा विपक्षी पार्षदों के साथ दोहरा व्यवहार करने की वजह से इस प्रकार की स्थितिया निर्मित हो रही है, और मामला अब धीरे-धीरे इतना बढ़ने लगा है, कि स्वयं नगर पालिका अध्यक्ष को सुरक्षा की दृष्टि से नगर पालिका में पुलिस बुलाने पड़ रहा है

हमारे द्वारा इस पूरे विषय को लेकर सम्बंधित पार्षद से दूरभाष पर संपर्क किया गया तो उनका नंबर बंद होने की वजह से उनसे चर्चा नहीं हो पाई है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here