नगर पालिका अमला शनिवार को नगर के सब्जी बाजार, कटंगी रोड, नेहरू चौक सहित आंबेडकर चौक वाले मार्ग पर भ्रमण कर दुकानदारों को उनके द्वारा दुकान से बाहर सामान रखकर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए अल्टीमेटम देकर कुछ स्थानों पर जब्ती की कार्यवाही की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका के द्वारा पूर्व में नगर का भ्रमण कर लोगों को समझाइश दी गई थी परंतु लोगों के द्वारा दुकानों का सामान दुकान से बाहर रोड तक रखा जा रहा था। जिस पर नगर पालिका ने शनिवार को सब्जी बाजार से शुरुआत की और इस दौरान दुकान से बाहर रखे सामान को लेकर दुकान संचालकों को हिदायत देते हुए तत्काल पूरा सामान उठाने की बात कही। वहीं नगरपालिका अमले के द्वारा इस दौरान कुछ बांस बल्ली व पाइप एवं दुकान के बोर्ड जो रोड पर रखे हुए थे उनकी जब्ती बनाई गई। इस दौरान दुकानदारों में खासा हड़कंप देखा गया और लोग अपना सामान समेटने में लगे रहे यह कार्यवाही सब्जी बाजार के बाद कटंगी रोड और नेहरु पुतले से नगरपालिका तक की गई। इस दौरान दुकानदारों को 2 दिन का अल्टीमेटम दिया गया कि वह अपना सामने का टीन सेट खोल ले अन्यथा नगर पालिका के द्वारा कड़ी कार्यवाही की जाएगी। वही सब्जी बाजार में व्यापारियों के द्वारा फुटपाथ पर किए गए सीमेंट की करण को जेसीपी लगाकर तोड़ा गया इस दौरान नगर पालिका सीएमओ इंजीनियर सहित बड़ी संख्या में नगर पालिका अमला मौजूद रहा।










































