नपा. नेता प्रतिपक्ष ने ली प्रेस वार्ता कहा सांसद की विशेष निधि से नहीं बन रहा शहर में कोई स्विमिंग पूल

0

नगर पालिका की परिषद की बैठक से उपजा स्विमिंग पूल को लेकर विवाद अब थमने का नाम ही नहीं ले रहा है जहां एक दिन पहले नगर पालिका अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता ली तो वही दूसरे दिन नेता प्रतिपक्ष द्वारा प्रेस वार्ता लेकर नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा दिए गए बयान को शहर की जनता को गुमराह करने वाला बयान बताया और कहा कि स्विमिंग पूल के लिए सांसद की विशेष निधि नहीं दी गई है और ना ही कोई अधिकृत पत्र नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा जारी किया गया है जो पत्र उन्होंने जारी किया है वह एक सैद्धांतिक स्वीकृति का था, जिसे दिखाकर नगर पालिका अध्यक्ष सभी को गुमराह कर रही हैं

आपको बता दे की बालाघाट नगर पालिका में 1 अगस्त को नगर पालिका की परिषद की बैठक नगर पालिका के सभा हाल में आयोजित की गई थी जिसमें बैठक के दौरान एक विषय चर्चा के दौरान ऐसा भी आया कि जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष के द्वारा बताया जा रहा था कि शहर में स्विमिंग पूल, बोदा मार्ग पर अंडरपास का निर्माण, उत्कृष्ट विद्यालय बालाघाट में मिनी स्टेडियम का निर्माण, नगर में लाइब्रेरी भवन और नगर पालिका महात्मा गांधी स्कूल का नवीन भवन निर्माण का कार्य सांसद की विशेष निधि के द्वारा किया जाएगा, जिस पर नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष योगराज लिल्हारे द्वारा बैठक के दौरान इस बात का विरोध किया गया कि जिन कार्यों का नगर पालिका अध्यक्ष के द्वारा उल्लेख किया जा रहा है वह कार्य सांसद निधि से नहीं करवाए जा रहे हैं और ना ही सांसद द्वारा इन कार्यों के लिए अभी कोई राशि जारी की गई है ,वहीं उन्होंने इसी बात को लेकर वहीं उपस्थित नगर पालिका के प्रशासनिक अमले से भी इस बात की पुष्टि की तो नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी निशांत कुमार श्रीवास्तव द्वारा सांसद निधि से हुए इन कार्यों की स्वीकृति और राशि मिलने को लेकर इनकार कर दिया गया तो वहीं नगर पालिका के एक कर्मचारी द्वारा भी परिषद की बैठक के सामने इस विषय की जानकारी उन्हें नहीं होना बताया गया, जिस पर सभी को यह लग रहा था कि नगर पालिका अध्यक्ष सभी के सामने झूठ कह रही है तभी 2 अगस्त को नगर पालिका अध्यक्ष भारती सुरजीत ठाकुर द्वारा मीडिया में अपनी बात रखते हुए बताया गया कि जो नेता प्रतिपक्ष द्वारा कहा जा रहा था कि स्विमिंग पूल और अन्य कार्यों को लेकर सांसद विशेष की निधि नहीं दी गई है और ना ही इसके लिए राशि जारी की गई है इस पर उन्होंने पत्र का हवाला देते हुए मीडिया को बताया कि उन्हें सांसद की विशेष निधि 4 करोड़ 50 लाख रुपए लगभग चार कार्य हेतु दिया गया है और कार्यों की स्वीकृति भी हो गई है और वहीं उन्होंने यह भी कह दिया कि परिषद की बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष द्वारा उन्हें जब पत्र दिखाया गया तो उन्होंने माना कि उन्हें जानकारी नहीं थी, इसलिए उन्होंने इस प्रकार के आरोप लगाए, किंतु जब नेता प्रतिपक्ष को यह सब बातें दूसरे दिन मीडिया के माध्यम से लगी तो उन्होंने 3 अगस्त को एक पत्रकार वार्ता बुलाते हुए मीडिया को यह जानकारी दी की जो नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा मीडिया को जानकारी दी गई है वह जानकारी गलत है और उन्होंने जो जानकारी परिषद की बैठक में दी थी वह जानकारी सही है

सांसद निधि से नहीं बन रहा स्विमिंग पूल –

नेता प्रतिपक्ष योगराज लिल्हारे द्वारा वार्ता के दौरान बताया गया कि जो नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा अपनी प्रेस वार्ता में कहा जा रहा था कि स्विमिंग पूल सांसद की विशेष निधि से बनाया जाएगा वह झूठ कहा जा रहा था सांसद की विशेष निधि से किसी प्रकार का कोई कार्य और स्विमिंग पूल स्वीकृत नहीं हुआ है

व्हाट्सएप पर पत्र नहीं होता जारी

नेता प्रतिपक्ष द्वारा वार्ता में जानकारी देते हुए बताया गया कि जो नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा बताया जा रहा था कि उन्होंने अपने व्हाट्सएप पर संचनालय से पत्र मंगवाया है वह गलत है कभी भी नगरीय प्रशासन और संचनालय द्वारा किसी नगर पालिका अध्यक्ष को व्हाट्सएप पर पत्र जारी नहीं किया जाता है, क्योंकि यह एक विभागीय और शासकीय कार्य है और यह विभाग के माध्यम से ही आता है और यह जो पत्र नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को प्राप्त हुआ होगा , वह कार्यों की सैद्धांतिक स्वीकृति के लिए जारी किया गया था, जिसमें मुख्यमंत्री मॉनिटरिंग के तहत कार्य का विवरण था और यहां पर कहीं भी सांसद महोदय का नाम नहीं है

नहीं जारी हुआ है सांसद की विशेष निधि के नाम का पत्र

वार्ता के दौरान नेता प्रतिपक्ष द्वारा खुले शब्दों में नगर पालिका अध्यक्ष पर आरोप लगाए गए हैं कि स्विमिंग पूल को लेकर जो भी फाइलें तैयार की गई है और फाइलें आई है उनमें कहीं भी सांसद महोदय की विशेष निधि के नाम का कही भी पत्र नहीं है

सैद्धांतिक स्वीकृति है वित्तीय नहीं

नेता प्रतिपक्ष द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष पर यह आरोप लगाए गए हैं कि जो नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा कहा जा रहा था कि उन्हें सांसद की विशेष निधि प्राप्त हो चुकी है और राशि आ गई है तो वह उन्हें बता देना चाहते हैं कि यह महज एक सैद्धांतिक स्वीकृति का पत्र है और इसमें अभी तक वित्तीय स्वीकृति प्राप्त नहीं हुई है और आज दिनांक तक स्विमिंग पूल के लिए नगर पालिका बालाघाट को कोई भी राशि प्राप्त नहीं हुई है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here