नमन की शानदार बल्लेबाजी से इंडिया लीजेंड्स ने दूसरी बार जीता खिताब

0

विकेटकीपर बल्लेबाज नमन ओझा की आक्रामक बल्लेबाजी से सचिन तेंदुलकर की इंडिया लीजेंड्स ने श्रीलंका लीजेंड्स को 33 रनों से हराकर वर्ल्ड सेफ्टी सीरीज खिताब जीता है। इसी के साथ ही इंडिया लीजेंड्स ने दूसरी बार इस खिताब पर कब्जा किया है। वहीं यह दूसरी बार है जब फाइनल में श्रीलंकाई टीम हारी है। इससे पहले हुए फाइनल में भी उसे हार का सामना करना पड़ा था। इस मुकाबले में नमन ने 71 गेंदों में 15 चौके और 2 छक्के लगाकर नाबाद 108 रन बनाये। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया लीजेंड्स ने 6 विकेट पर 195 रन बनाए। इस प्रकार श्रीलंकाई लीजेंड्स को जीत के लिए 196 रनों का लक्ष्य मिला पर वह 18.5 ओवरों में 162 रन ही बना पायी। भारतीय टीम की कोर से विनय कुमार ने 3 जबकि अभिमन्यु मिथुन ने 2 खिलाड़ियों को आउट किया। वहीं राजेश पवार, स्टुअर्ट बिन्नी, राहुल शर्मा और युसूफ पठान को 1-1 विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करते हए श्रीलंकाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज सनथ जयसूर्या 5 रनों पर ही पेवेलियन लौट गये। दिलशान मुनावीरा भी 8 रन आउट हो गये। ईशान जयरत्ने 51 को छोड़कर कोई भी अन्य बल्लेबाज रन नहीं बना पाया।
वहीं इससे पहलेबल्लेबाजी करते हुए इंडिया लीजेंड्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और कप्तान सचिन खाता खोले बिना ही कुलसेखरा की गेंद पर पेवेलियन लौट गये। इसके बाद सुरेश रैना भी 2 गेंदों में 4 रन बनाकर पेवेलियन लौट गये। इसके बाद विनय कुमार और नमन ओझा ने टीम को 100 रनों के ऊपर पहुंचाया। विनय कुमार 36 रनों पर आउट हुए। वहीं दूसरे छोर पर नमन ने जमकर रन बटोरे। उन्होंने युवराज सिंह (19) और इरफान पठान (11) के साथ मिलकर पारी को 195 रनों तक पहुंचाया। नमन ने 39 गेंदों में ही अर्धशतक लगा दिया। वहीं श्रीलंकाई टीम की ओर से कुलसेखरा ने 3 और उडाना ने 2 विकेट लिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here