हाल ही नगरीय निकाय चुनाव में जीत का परचम फहराने वाले नव-निर्वाचित सदस्यों को अपने पक्ष में करने के लिए प्रदेश की दोनों ही प्रमुख सियासी पार्टियां जुट गई है। दोनों ही पार्टियां पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव के लिए नव-निर्वाचित सदस्यों को अपने पक्ष में लामबंद करने में जुट गई है। मालूम हो कि जिला पंचायत के 10 वार्ड में जीते हुए सदस्य अब अध्यक्ष पद के लिए दांव लगा रहे हैं। एक महिला सदस्य ने दोनों पार्टियों की चिंता बढ़ा दी है। सदस्य ने दावा किया है कि उन्हें छह सदस्यों का समर्थन हासिल है और वह अध्यक्ष पद की प्रबल दावेदार है। ला पंचायत के वार्ड नंबर तीन की नवनिर्वाचित सदस्य विजया विनोद राजोरिया ने अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी ठोक दी है। इससे कांग्रेस पार्टी में हड़कंप मच गया है, क्योंकि पार्टी में वार्ड नंबर 10 से नवनिर्वाचित सदस्य रश्मि अवनीश भार्गव भी अध्यक्ष पद की दावेदार बताई जा रहीं हैं। विजया का दावा है कि उनके समर्थन में छह जिला पंचायत सदस्य हैं। उनके परिवार के सदस्य राजनीतिक पार्टियों से जुड़े हैं और ग्रामीण क्षेत्र में मजबूत पकड़ है। उन्होंने वार्ड छह में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की है। ला पंचायत सदस्यों में कांग्रेस के छह और भाजपा के तीन सदस्य बताए जा रहे हैं। जबकि एक ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह किस पार्टी को समर्थन करेगा। ऐसे में सदस्यों को लामबंद करने में पार्टियां जुटी हुई हैं। सदस्यों को मनाने की जिम्मेदारी क्षेत्रीय विधायक, नेताओं को पार्टियों ने पी है। दोनों ही पार्टियां अपना अध्यक्ष बनाने के लिए पूरी ताकत लगा रही हैं। बताया जा रहा है कि वार्ड नंबर छह के सदस्य नोरंग सिंह गुर्जर भी अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी कर रहे हैं। बता दें कि जिला पंचायत अध्यक्ष का पद अनारक्षित महिला के लिए सुरक्षित किया गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए 29 जुलाई को निर्वाचन सम्मिलन किया जाएगा। इससे पहले 27 और 28 जुलाई को जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के लिए और 24, 25 एवं 26 जुलाई को उपसरपंच के लिए सम्मिलन आयोजित किए जाएंगे।









































